{"_id":"57a5bd634f1c1b8f3a2b96aa","slug":"know-result-of-gujarat-new-chief-minister-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जानिए लोग क्या चाहते थे कौन बने गुजरात का नया मुख्यमंत्री'?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'जानिए लोग क्या चाहते थे कौन बने गुजरात का नया मुख्यमंत्री'?
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 06 Aug 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
narendra modi and amit shah
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में सीएम बनने का मामला विवादित तो था ही बाद में यह दिलचस्प भी बन गया। राजनीतिक हलकों में यह लगभग साफ हो गया था कि नितिन पटेल ही गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे। खुद नितिन भी पत्रकारों से गुजरात के भावी मुख्यमंत्री बनकर बात करने लगे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम होते-होते चीजें बिल्कुल बदल गईं। खबर आई कि विजय रुपानी राज्य के नए सीएम होंगे। नितिन पटेल को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही ऐसे खबरें भी आईं कि सीएम चुनने के लिए जो बैठक हुई थी उसमें आनंदी बेन पटेल और अमित शाह के बीच तीखी बहस भी हुई थी। बेन ने आरोप लगाया कि अमित शाह पिछले दो साल से उनकी सरकार को अस्थिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा माना भी जा रहा है कि विजय रुपानी अमित शाह की पसंद थे। वह लंबे समय से संगठन का हिस्सा रहे थे। खबर ये भी है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन
विजय रुपानी के सीएम बनने की घोषणा के बाद हमने एक ऑनलाइन पोल कराया था। पोल का सवाल था कि पाठकों के अनुसार गुजरात का सीएम कौन होना चाहिए।
अमर उजाला के इस पोल में विजय रुपानी पाठकों की पहली पसंद बनकर उभरे। लगभग 40 फीसदी लोगों ने रुपानी के चयन को बिल्कुल सही माना। मुख्यमंत्री के तौर पर पाठकों की दूसरी पसंद नितिन पटेल नहीं हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री के तौर पर पाठकों की दूसरी पसंद थे। लगभग 35 फीसदी लोगों का कहना था कि अमित शाह को ही गुजरात का सीएम बन जाना चाहिए।
सीएम बनने से पहले सीएम बनने जैसा बर्ताव करने वाले नितिन पटेल पाठकों की तीसरी पसंद थे। करीब 27 फीसदी लोगों का कहना था कि नितिन पटेल को ही राज्य का मुख्यमंत्री होना चाहिए था।