{"_id":"67b901bbaf5e4634f8050b06","slug":"know-process-to-apply-in-amar-ujala-special-campaign-tumse-hai-ujala-on-occasion-of-international-women-day-2025-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तुमसे है उजाला: अपने हौसले की कहानी साझा कर दूसरों के लिए बनें प्रेरणा; अमर उजाला के अभियान में ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तुमसे है उजाला: अपने हौसले की कहानी साझा कर दूसरों के लिए बनें प्रेरणा; अमर उजाला के अभियान में ऐसे करें आवेदन
Sat, 22 Feb 2025 04:14 AM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 22 Feb 2025 04:14 AM IST
सार
अगर आप अपने परिवार, समाज या समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाई हैं तो अपने हौसले की कहानी अमर उजाला के विशेष अभियान तुमसे है उजाला में साझा कर दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।
विज्ञापन
अमर उजाला का अभियान तुमसे है उजाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला एक विशेष अभियान, तुमसे है उजाला की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत उन प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने परिवार, समाज या फिर समुदाय को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अगर आप भी एक महिला के रूप में अपने हौसले, संघर्ष और जुनून से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही हैं, तो यह अवसर आपके लिए है। अमर उजाला आपकी प्रेरणादायक चुनिंदा कहानियों को प्रकाशित कर लोगों के सामने रखेगा।
विज्ञापन
तुमसे है उजाला।
- फोटो : अमर उजाला
तीन मार्च तक मौका
इस अभियान में भाग लेने की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2025 है।
इस अभियान में भाग लेने की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2025 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन, लिखें अपनी कहानी
- दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें और अपनी जानकारी भरें।
- 60 से 80 शब्दों में अपनी कहानी लिखें।
- अपने कार्य की 2-3 तस्वीरें अपलोड करें या एक मिनट का वीडियो (अधिकतम 4 एमबी) साझा करें।
- सुनिश्चित करें कि आपकी कहानी वास्तविक और मौलिक हो। अपलोड की गई तस्वीरें या वीडियो स्पष्ट हों।