फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know how many cities, buildings, institutes name changes in India

क्या आप जानते हैं देश में पिछले 25 साल में इन शहरों, संस्थानों व रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम

Wed, 16 Sep 2020 07:18 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 16 Sep 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
know how many cities, buildings, institutes name changes in India
मुंबई - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पास निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा जाएगा। म्यूजियम में शिवाजी का इतिहास भी दर्ज होगा। इस फैसले के साथ ही देश में प्रमुख स्थलों के नाम बदलने के सिलसिला और आगे बढ़ गया। बात चाहे मुंबई की हो या चेन्नई की, या फिर किसी रेलवे स्टेशन की, नाम बदलने की परंपरा फिलहाल थमती नहीं दिख रही है। आइए आपको बताते हैं कि अबतक किन प्रमुख शहरों, रेलवे स्टेशनों, भवनों व संस्थाओं के नाम बदले गए हैं।    


loader

बॉम्बे से मुंबई 
तत्कालीन शिवसेना सरकार ने आधिकारिक रूप से साल 1995 में बंबई का नाम बदलकर मुंबई कर दिया था। 'मुंबई' नाम के पहले दो शब्द मुंबा या महा-अंबा देवी के नाम से रखा गया। वहीं आखिरी शब्द आई, जिसे मराठी में 'मां' कहते हैं से पड़ा है।

मद्रास से चेन्नई 
चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है। इस शहर का नाम 17 जुलाई 1996 से पहले मद्रास हुआ करता था। चेन्नई शब्द अंग्रेजों द्वारा बनाए गए फोर्ट सेंट जॉर्ज के करीब एक शहर चेन्नपटनम से लिया गया है।  

बेंगलोर से बंगलूरू 
2014 में बेंगलोर का नाम बदलकर बंगलूरू किया गया। कर्नाटक के 12 दूसरे शहरों का भी नाम बदला गया जिनमें मैसूरु और मेंगलुरु प्रमुख हैं। शहरों के नाम बदलने के पीछे कन्नड़ भाषा के सही उच्चारण का तर्क दिया गया था।

कलकत्ता से कोलकाता

कोलकाता को पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था। ये नाम इस शहर को ब्रिटिश हुक़ुमत ने दिया था, लेकिन 2001 में इसका नाम कोलकाता हो गया। 

गुड़गांव से गुरुग्राम
अप्रैल 2016 में गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम किया गया। महाभारत के गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर यह बदलाव किया गया। पड़ोसी मेवात का नाम नूंह कर दिया गया।

इन शहरों के भी बदले गए नाम 

  • बड़ौदा - वडोदरा
  • त्रिवेन्द्रम - तिरुवनंतपुरम
  • कोचीन - कोच्चि
  • पौंडिचेरी - पुड्डुचेरी
  • बेलगाम - बेलगावि
  • पंजीम - पणजी
  • इलाहाबाद - प्रयागराज 
  • फैजाबाद - अयोध्या 
  • कालीकट - कोझिकोडे
  • गौहाटी - गुवाहाटी
  • मैसूर - मैसूरू
  • अल्लेपे - अलप्पूझा


इन रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम 

  • इलाहाबाद जंक्शन - प्रयागराज जंक्शन 
  • इलाहाबाद शहर - प्रयागराज रामबाग 
  • इलाहाबाद छिवकी - प्रयागराग छोकी 
  • प्रयागराज घाट - प्रयागराज संगम 
  •  2018 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन रखा गया।  
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अगस्त 2020  में उत्तर प्रदेश में मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘बनारस’ करने की मंजूरी दे दी है। 
  • मई 2016 में बंगलूरू शहर के रेलवे स्टेशन का नाम 19वीं सदी के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनाना क्रांतिवीर संगोल्ली के नाम पर रखा गया। 


10 साल में इन एयरपोर्ट के भी बदले गए नाम

  • लखनऊ एयरपोर्ट - चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, लखनऊ - 2008
  • राजासांसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमृतसर - श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 
  • माना एयरपोर्ट - स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर  
  • बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट, केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु
  • अगरतला एयरपोर्ट, त्रिपुरा - महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट, अगरतला 
  • छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट - छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई 


ट्रेनों के भी नाम बदले गए

 

  • मई 2017 में कोंकण रीजन के दादर-सावंतवाड़ी एक्सप्रेस का नाम मराठी के मशहूर कवि कृष्णाजी केशव दामले की कविता 'तुतारी' के नाम पर 'तुतारी एक्सप्रेस' रखा गया। 
  • कैफियत एक्सप्रेस आजमगढ़ के उर्दू कवि कैफी आज़मी के नाम रखा गया। यह ट्रेन दिल्ली से कैफी आजमी के जन्मस्थान आजमगढ़ जाती है।


इनके भी बदले गए नाम 

  • 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया।  
  • सितंबर 2016 में 7आरसीआर के नाम से मशहूर प्रधानमंत्री आवास के नाम को बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया।
  • जुलाई 2017 में ओडिशा का वीइलर टापू मिसाइल परीक्षण का केंद्र रहा है। इस टापू का नाम मिसाइल मैन की स्मृति में एपीजे अब्दुल कलाम टापू कर दिया गया।
  • सितंबर 2017 में गुजरात के कांडला पोर्ट का नाम बदलकर जनसंघ के सह-संस्थापक के नाम पर दीन दयाल पोर्ट किया गया। 
  • जुलाई 2018 में मुंबई के एलिफिंस्टन रोड का नाम ब्रिटिश गर्वनर के नाम पर था, जिसे बदलकर प्रभादेवी किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed