फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India

अत्याधुनिक टी-90 एमएस टैंक से दुश्मनों को मात देगा भारत, यहां जानिए खूबियां

Tue, 07 May 2019 01:11 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 07 May 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India
टी 90एमएस - फोटो : army-technology.com

हाल में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 464 टी-90 टैंकों की खरीद को मंजूरी दी गई। इस रक्षा सौदे पर 13 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। भारत सरकार ने टी-90 टैंकों की खरीद में कई शर्तों को शामिल किया है। पहली शर्त यह है कि इन टैंकों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत चेन्नई में होगा।

विज्ञापन


नए टी-90 एमएस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये रात में भी दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने में सक्षम हैं। इन टैंकों को गुजरात के अलावा जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगती सीमा पर तैनात किया जाएगा। इससे भारतीय सेना की ताकत में इजाफा होगा। राजस्थान में पाकिस्तान सीमा पर टी-90 टैंक पहले ही तैनात हैं। 

विज्ञापन

Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India
टी 90एमएस - फोटो : armytechnology.com

T-90एमएस टैंक रूसी T-90 मुख्य युद्धक टैंक का उन्नत प्रारूप है। इसे टैगिल या प्रोरिव के नाम से भी जाना जाता है। इसमें मूल T-90 टैंक की तुलना में कई सुधार किया गया है। इसका रखरखाव और संचालन क्षमता भी पुराने टी90 से बेहतर है। यह टैंक पहली बार 2011 में दुनिया के सामने आया था। 
 

Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India
टी 90एमएस - फोटो : army-technology.com

टी 90 टैंक को भारत में भीष्म के नाम से जाना जाता है। टी90 का यह प्रारूप टैंक का निर्यात संस्करण है। भारत ने इस मुख्य युद्धक टैंक के 464 यूनिट के खरीद को भी मंजूरी दी है जिसे अगले 3 से 4 साल में सेना को सौंप दिया जाएगा। T-90MS टैगिल मुख्य युद्धक टैंक में एक नया केबिन को जो़ड़ा गया है। जिसका उपयोग टैंक के बाहर गोला बारूद भंडारण के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इसका उपयोग टैंक के अंदर से नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन

Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India
टी 90एमएस - फोटो : army-technology.com

इस अत्याधुनिक टैंक में में पिछले कॉनकट -5 के स्थान पर नए कंपोजिट कवच के साथ-साथ विस्फोटक रिएक्टिव कवच भी लगा है। इससे टैंक से टकराने वाले विस्फोटक जैसे रॉकेट, मिसाइल, ग्रेनेड, आरपीजी निष्क्रिय हो जाएंगे। 

Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India
टी 90एमएस - फोटो : army-technology.com

इसके अलावा इसमें धुएं को पैदा करने वाला ग्रेनेड लांचिंग सिस्टम भी लगाया गया है। अगर दुश्मन इस टैंक पर लेजर के जरिए निशाना साधने की कोशिश करेगा तो यह ग्रेनेड धुंध फैलाकर दुश्मन के मंसूबे पर पानी फेर देगा। इसके अलावा इसमें प्रयोग हुई नई तकनीकी दुश्मन के एंटी टैंक मिसाइल को भी निष्क्रिय करने में सक्षम है। इस टैंक में ऑटोमेटिक फायर प्रोटक्शन सिस्टम भी लगा हुआ है।

Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India
टी 90एमएस - फोटो : army-technology.com

T-90 एमएस टैंक नई 125 मिलीमीटर की उच्च सटीकता वाली स्मूथबोर गन से लैस है। इस गन की रेंज T-90 भीष्म में लगे 2A46M गन की तुलना में ज्यादा है। यह गन APFSDS, HE और HE-FRAG राउंड को फायर करने में सक्षम है। यह टैंक 9M119 रिफ्लेक्स एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल को भी फायर कर सकता है। इन मिसाइल की रेंज 4-5 किलोमीटर है।

Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India
टी 90एमएस - फोटो : army-technology.com

यह टैंक अपने साथ 40 राउंड के गोले लेकर चल सकता है। T-90एमएस टैंक में गोले को रखने के लिए एक ऑटोलैंडर भी लगा हुआ है। अपने पहले के मॉडल टी 90 भीष्म की तरह यह टैंक भी अपने साथ टैंक के 22 गोले ऑटोलैडर में रखकर ले जा सकता है। ये गोले फायर करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। शेष 18 राउंड के गोलों को विस्फोट के जोखिम से बचाने के लिए एक नए जगह स्टोर किया जा सकता है।

Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India
टी 90एमएस - फोटो : army-technology.com

इसमें लगा 7.62 मिमी की मशीन गन लगी हुई है जिसे टैंक के अंदर बैठकर ही फायर किया जा सकता है।  इस मुख्य युद्धक टैंक को ऑपरेट करने के लिए कमांडर, गनर और ड्राइवर सहित तीन लोगों का दल काम करता है।

Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India
टी 90एमएस - फोटो : army-technology.com

टी90 एमएस टैंक में कमांडर अपने लक्ष्य को खोजने के लिए थर्मल विजन डिवाइस का का प्रयोग कर सकता है। लक्ष्य के एक बार निर्धारित होते ही टैंक अपने आप ही निशाने के अनुसार खुद को सेट कर लेता है। इस दौरान कमांडर दूसरे टारगेट की खोज कर सकता है। ऐसा दावा है कि यह टैंक टी90 की तुलना में 15 से 20 फीसदी ज्यादा सटीक फायर कर सकता है।

Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India
टी 90एमएस - फोटो : army-technology.com

टी90एमएस टैंक में नया V-92S2F टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा हुआ है। जो 1130 हार्सपावर की शक्ति पैदा करता है। इसमें 7 आगे के गियर के साथ 1 रिवर्स गियर भी दिया गया है। 

Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India
टी 90एमएस - फोटो : army-technology.com

यह टैंक पांच मीटर गहरे पानी को भी आसानी से पार करने में सक्षम है। टैंक में सहायक बिजली इकाई भी लगी हुई है जो इंजन के बंद होने पर भी बिजली सप्लाई को निर्बाध गति से जारी रखती है।

Know all About Russian T-90MS tagil tanks, Bought by India
टी 90एमएस - फोटो : Social Media

यह टैंक पांच मीटर गहरे पानी को भी आसानी से पार करने में सक्षम है। टैंक में सहायक बिजली इकाई भी लगी हुई है जो इंजन के बंद होने पर भी बिजली सप्लाई को निर्बाध गति से जारी रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed