फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल का अथिरापल्ली झरना है बेहद खूबसूरत, कई गानों की हो चुकी है शूटिंग

Tue, 07 Aug 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Updated Tue, 07 Aug 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Know about the athirapally waterfall in Kerala

आज हम आपको केरल के अथिरापल्ली झरने के बारे में बताने जा रहे हैं। एक ऐसी जगह जहां झरने की आवाज, पानी में उठता धुंआ पलभर में जीवन को शांतिमय बना देगा। अगस्त के माह में घूमने के लिए इस जगह से बेहतर और कोई नहीं है। यहां का शानदार झरना इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। इन तस्वीरों को देखते ही आपको यहां घूमने का मन करने लगेगा।

ये है खासियत

Know about the athirapally waterfall in Kerala

अथिरापल्ली झरना बहुत ही शानदार है। यह 80 फीट ऊंचा और 330 फीट चौड़ा है। लोगों का कहना है कि यह झरना भारत के नियाग्रा झरने के खिताब का हकदार है।

लोगों का सपना होता है यहां की यात्रा करना

Know about the athirapally waterfall in Kerala

यह जगह पर्यटकों को खूब लुभाती है। घूमने के शौकीन लोग तो अपने जीवन में एक बार यहां की यात्रा करने का सपना रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास का नजारा भी कुछ कम नहीं

Know about the athirapally waterfall in Kerala

झरने के अलावा यहां पहुंचने का रास्ता भी बहुत ही सुंदर है। अथिरापल्ली झरने की तरफ जाते वक्त रास्ते में ताड़ और नारियल के पेड़ों से सजी सड़क पर चलने से भी थकान महसूस नहीं होती है। झरने तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। जिसका अनुभव भी यादगार रहता है। यह जगह चालकुडी नदी और शोलायर के क्षेत्र में स्थित है।

विज्ञापन

इन गानों की हो चुकी है शूटिंग

Know about the athirapally waterfall in Kerala

यहां बॉलीवुड के कई गानों की शूटिंग भी हुई है। फिल्म दिल से के गाने जियाजले, फिल्म गुरु के गाने बरसो रे मेघा मेघा की शूटिंग के लिए भी इसी जगह को चुना गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed