निपाह वायरस : बड़ी राहत, छह संदिग्ध मरीजों की जांच के नतीजे निगेटिव आए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में लगातार खतरनाक निपाह वायरस से परेशान लोगों की खबरें सामने आ रही हैं। हर रोज कुछ मरीजों में निपाह वायरस का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा टीचर ने बताया कि सात नए मरीजों में इस वायरस के लक्षण देखने को मिले, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Kerala Health Minister, K K Shailaja Teacher: 7 patients are admitted to hospital, one patient's result is positive for Nipah virus. 6 patients' results are negative. No one has been discharged from isolation ward. Source of virus is not confirmed yet. pic.twitter.com/R42O1BkqzF
— ANI (@ANI) June 6, 2019विज्ञापन
हालांकि सातों मरीजों की जांच के बाद एक के शरीर में निपाह वायरस पाया गया, जबकि बाकी छह मरीजों की रिपोर्ट में निगेटिव नतीजे आए हैं। इसके बावजूद अभी किसी भी मरीज को अस्पताल से छोड़ा नहीं गया है।
स्वास्थ्य मंत्री शैलजा ने बताया कि अभी तक इस जानलेवा वायरस के स्रोत का पता नहीं लगाया जा सका है, लेकिन इसके लिए जांच लगातार जारी है। इससे पहले बंगलूरू में 23 साल के एक छात्र को निपाह वायरस से संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने आसपास के आठ जिलों में अलर्ट जारी कर दिया था। हालांकि छात्र की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के अधिकारियों की मानें तो संक्रमित मरीज के संपर्क के करीब 314 लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
इस जानलेवा वायरस को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सभी स्वास्थ विभागों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में संदिग्ध मामलों पर नजर रखने को भी कहा गया है।
बता दें कि वैज्ञानिकों के मुताबिक निपाह वायरस ज्यादातर चमगादड़ों के माध्यम से फैलता है। यह मरीजों से सीधे संपर्क करने पर या संक्रमित जानवरों और फलों से भी एक जगह से दूसरी जगह फैलता है। यह वायरस इतना खतरनाक होता है कि लोगों की जान तक ले सकता है। पिछले साल राज्य में निपाह वायरस 17 लोगों की जान ले ली थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.