फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kirit Somaiya Targeted Kishori Pednekar on Illegally Acquired 4 Flats of the Poor

Mumbai: 'मुंबई की पूर्व मेयर ने गरीबों के चार फ्लैटों को हड़प लिया', एसआरए घोटाले को लेकर किरीट सोमैया का आरोप

Sun, 15 Jan 2023 09:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 15 Jan 2023 09:08 AM IST
सार

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने अवैध रूप से वर्ली में झुग्गीवासियों के चार फ्लैटों पर कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन
Kirit Somaiya Targeted Kishori Pednekar on Illegally Acquired 4 Flats of the Poor
किरीट सोमैया और किशोरी पेडनेकर - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने शनिवार को एसआरए फ्लैट्स घोटालों को लेकर मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किशोरी ने अवैध रूप से वर्ली में गरीब, झुग्गीवासियों के चार फ्लैटों पर कब्जा कर लिया था। सोमैया ने कहा कि मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर और कीश कॉर्पोरेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ गोमाता जनता एसआरए वर्ली मुंबई में धोखाधड़ी, जालसाजी के लिए मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बेनामी संपत्ति के जरिए इस घोटाले को दिया गया अंजाम: किरीट सोमैया
किरीट सोमैया ने कहा कि बेनामी पर उनके परिवार ने अवैध रूप से चार फ्लैटों का अधिग्रहण किया था , जो गरीब, झुग्गी निवासियों के थे। इससे पहले दिन में, मुंबई पुलिस ने गोमाता जनता एसआरए वर्ली मुंबई में कथित धोखाधड़ी जालसाजी धोखाधड़ी मामले के संबंध में किशोरी पेडणेकर और कीश कॉर्पोरेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने दर्ज किया था मामला
वहीं मुंबई पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर परिवार और कीश कॉरपोरेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ गोमाता जनता एसआरए वर्ली मुंबई में कथित तौर पर धोखाधड़ी और जालसाजी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर और उनका परिवार एक जालसाजी मामले में शामिल था, जिसमें एक अदालत ने उनके खिलाफ समन जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने पेडणेकर के बेटे और चार लोगों को भेजा समन
एक विशेष कंपनी अदालत ने किशोरी पेडणेकर के बेटे साईप्रसाद पेडणेकर, उनकी फर्म किश कॉरपोरेट और चार अन्य के खिलाफ जालसाजी और 2012 में कंपनी को पंजीकृत करते समय झूठे दस्तावेज जमा करने के लिए समन जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed