फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kiren-rijiju-slams-rahul-gandhi-congress-over-anti-cec-protests-judiciary-remarks-cji-surya-kant

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज: कहा- कांग्रेस को ऐसे नेता की जरूरत, जो साल में 200 दिन छुट्टियां न मनाए

Mon, 12 Oct 2026 08:46 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 12 Oct 2026 08:46 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों की आलोचना की है। उन्होंने प्रदर्शन को नागरिकों का अधिकार बताते हुए सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों के अपमान को निंदनीय कहा। रिजिजू ने कांग्रेस को दिशाहीन पार्टी बताया और न्यायपालिका को लेकर भी उस पर आरोप लगाए।

विज्ञापन
kiren-rijiju-slams-rahul-gandhi-congress-over-anti-cec-protests-judiciary-remarks-cji-surya-kant
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शनों को लेकर पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का खुलेआम अपमान करना निंदनीय है।
विज्ञापन


रिजिजू ने कांग्रेस को दिशाहीन पार्टी बताते हुए कहा कि चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए उसे एक परिपक्व और प्रतिबद्ध नेता की जरूरत है। 

रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
संसदीय कार्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ''विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का खुलेआम अपमान करना निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी अब दिशाहीन हो गई है। हालांकि, अगर उसके पास एक परिपक्व और प्रतिबद्ध नेता हो, जिसे साल में 200 दिन छुट्टियां बिताना पसंद न हो, तो वह अपनी संख्या में सुधार कर सकती है।''
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजिजू की छुट्टियों को लेकर की गई टिप्पणी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा अक्सर राहुल गांधी पर विदेश यात्राओं पर जाने का आरोप लगाती रही है।

न्यायपालिका को लेकर भी कांग्रेस पर आरोप
रिजिजू ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि उन्होंने पहले ही आगाह किया था कि कांग्रेस का अगला निशाना न्यायपालिका होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सांविधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना चाहती है।

उन्होंने लिखा, ''मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस पार्टी का अगला निशाना न्यायपालिका है। कांग्रेस भारत की सभी सांविधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करना चाहती है। भारत विरोधी सभी गिरोह एक साथ आ रहे हैं। सभी देशभक्त भारतीय भी एकजुट होंगे।''

केरल कांग्रेस की पोस्ट पर भी विवाद
रिजिजू की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब केरल कांग्रेस की एक पोस्ट को लेकर भी विवाद हुआ। पार्टी की राज्य इकाई ने एक्स पर एक पोस्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से कहा था कि अगर कानून-व्यवस्था उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि, बाद में यह पोस्ट हटा दी गई।

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शनों और उनसे जुड़ी पाबंदियों के बारे में पूछे जाने पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा था, ''यह कानून-व्यवस्था का मामला है। यह मेरा विषय नहीं है।'' उन्होंने यह टिप्पणी यहां राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के 33वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत के दौरान की थी।

'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर विपक्ष का मार्च
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार को विपक्षी नेताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने 'लोकतंत्र मार्च' निकालते हुए सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख किया।


विपक्ष ने एसआईआर और चुनावों में कथित अनियमितताओं को लेकर संयुक्त याचिका भी दाखिल की। मार्च में लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, सीपीआई के डी. राजा, सीपीएम नेता एम. ए. बेबी, राजद नेता तेजस्वी यादव और एनसीपी-एससीपी नेता सुप्रिया सुले सहित कई नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed