फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiren Rijiju says no government will be formed without BJP Mizoram Vidhan Sabha election

Mizoram: रिजिजू बोले- भाजपा के बिना नहीं बनेगी कोई सरकार, मणिपुर में आग में घी डालने का काम करती रही कांग्रेस

Fri, 03 Nov 2023 06:13 AM IST
जलज मिश्रा एन. अर्जुन, आइजोल
एन. अर्जुन, आइजोल Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 03 Nov 2023 06:13 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में हमने भले ही कम सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन बहुत अच्छे उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसलिए इस चुनाव में अच्छे नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा, मिजोरम की अंतरराज्यीय सीमा समस्या का समाधान भी भाजपा ही कर सकती है।

विज्ञापन
Kiren Rijiju says no government will be formed without BJP Mizoram Vidhan Sabha election
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और मिजोरम में भाजपा के चुनाव प्रभारी किरेन रिजिजू ने कहा है कि पूर्वोत्तर में केवल मिजोरम में भाजपा की सरकार नहीं है। इस बार मिजोरम की बारी है। भाजपा के बिना इस बार सरकार बनना मुश्किल है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, मणिपर में आग में घी डालने का काम कांग्रेस लगातार करती आई है। पिछले साठ वर्षों में कांग्रेस ने मणिपुर और पूर्वोत्तर को जलाकर रख दिया। इसे ठीक करने का काम भाजपा कर रही है। अमर उजाला से बातचीत में रिजिजू ने कहा, मिजोरम के राजनीतिक इतिहास में यह बहुत ही अलग चुनाव होने वाला है। चुनाव के बाद एक नया दौर शुरू होगा।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में हमने भले ही कम सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन बहुत अच्छे उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसलिए इस चुनाव में अच्छे नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा, मिजोरम की अंतरराज्यीय सीमा समस्या का समाधान भी भाजपा ही कर सकती है। साथ ही म्यांमार और बांग्लादेश के साथ सुरक्षा की समस्या है। इन सबका समाधान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही होगा।

विज्ञापन

जोरमथांगा को जवाब देंगे
रिजिजू बोले, भाजपा को केंद्र में एमएनएफ के समर्थन पर सीएम जोरमथांगा ने कुछ बात कही है। वे ऐसी बात कहते रहते हैं तो हम जवाब देंगे। मिजो वोटों के मामले का भी जवाब देंगे। ये सारा कांग्रेस का किया धरा है। उन्होंने कहा, लोकसभा में पूर्वोत्तर में कुछ सीटों पर एनडीए के सहयोगी दलों को हम समर्थन करेंगे और बाकी पर भाजपा खुद लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed