खुशखबरः ऐसे फ्री में बुक कराएं रेल टिकट और एयरटेल ने लॉन्च किए नए प्री-पेड प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशखबर में सबसे पहले आज बात भारतीय रेवले की करते हैं। यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई ना कोई बदलाव करती रहती है। अब गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए भी रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है।दरअसल, भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ मिलकर एक नए सिस्टम की शुरुआत की है, जिसकी मदद से आपको एसी टिकट पर 10 फीसदी कैशबैक तो मिलेगा ही, साथ ही आप अपने रिवॉर्ड प्वाइंट्स से फ्री में रेल टिकट भी बुक कर सकेंगे। इसके अलावा भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन और भारतीय स्टेट बैंक के इस सिस्टम से आपको सिर्फ 10 फीसदी कैशबैक और मुफ्त में रेल टिकट ही नहीं मिलेगी। इसके जरिए आपको ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा, टिकट कैंसिल करने की सुविधा, पीएनआर इंक्वायरी और रिजर्वेशन चार्ट जैसी कई सुविधाएं भी मिलेंगी। विस्तार से पढ़ें
एयरटेल ने पेश किए सस्ते प्री-पेड प्लान्स
भारतीय टेलीकॉम निर्माता कंपनी एयरटेल अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए दो नए प्लान बाजार में उतारे हैं जिनकी कीमत 48 रुपये और 98 रुपये है, हालांकि एयरटेल ने अपने इन प्लान की वैलिडिटी के बारे में अपनी वेबसाइट पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं अधिकतर थर्ड पार्टी रिचार्ज ऐप पर इन दोनों प्लान को 28 दिन की वैधता के साथ लिस्ट कर दिया है। एयरटेल के ये दोनों प्लान देशभर के सभी सर्किल में उपलब्ध हो गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर