Airtel ने लॉन्च किए नए प्री-पेड प्लान, शुरुआती कीमत 48 रुपये

Airtel ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए दो नए प्लान बाजार में उतारे हैं जिनकी कीमत 48 रुपये और 98 रुपये है, हालांकि एयरटेल ने अपने इन प्लान की वैलिडिटी के बारे में अपनी वेबसाइट पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं अधिकतर थर्ड पार्टी रिचार्ज ऐप पर इन दोनों प्लान को 28 दिन की वैधता के साथ लिस्ट कर दिया है। एयरटेल के ये दोनों प्लान देशभर के सभी सर्किल में उपलब्ध हो गए हैं। इससे पहले एयरटेल ने 248 रुपये का भी एक पहला रिचार्ज प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें रोज 1.4 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
एयरटेल के 48 रुपये और 98 रुपये के प्लान के फायदे

इन दोनों प्लान की खासियतों की बात करें तो ये दोनों प्लान एयरटेल के पहले प्लान हैं यानि यदि आप एयरटेल का सिम कार्ड खरीद रहे हैं तो आप इन दोनों प्लान को रिचार्ज करा सकते हैं। 48 रुपये वाले प्लान में 3GB 3G या 4G डाटा मिल रहा है और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं 98 रुपये वाले प्लान में 6GB 3G या 4G डाटा मिलेगा। दोनों प्लान की वैधता 28 दिनों की है। 98 रुपये वाले प्लान में 10 फ्री नेशनल कॉल और एसएमएस की सुविधा मिल रही है।
एयरटेल ने इन दोनों प्लान को खासतर पर उन लोगों के लिए बाजार में उतारा है जो वैलिडीटी वाला रिचार्ज कराना चाहते हैं। इससे पहले एयरटेल ने 29 रुपये के भी प्लान पेश किए हैं जिनमें 520MB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा एयरटेल के पास 7 दिनों की वैधता वाला भी एक प्लान है जिसकी कीमत 92 रुपये है और इसमें 6 जीबी डाटा मिलता है।