{"_id":"5ad96c244f1c1b82028b554e","slug":"khomdram-singh-returns-to-imphal-after-forty-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूट्यूब के जरिए 40 साल बाद देश लौटे खोमद्राम, जानें पूरी कहानी...","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूट्यूब के जरिए 40 साल बाद देश लौटे खोमद्राम, जानें पूरी कहानी...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं, जब किसी गुमशुदा की तलाश में प्रशासन या पुलिस की भागीदारी अहम होती है। लेकिन अगर किसी को सोशल नेटवर्किंग साइट यूट्यूब की मदद से खोजा गया हो तो ये बेहद दिलचस्प है। ऐसा ही अनोखा वाक्या मुंबई से सामने आया, जहां 40 साल पहले इंफाल से गायब हुए खोमद्राम सिंह को यूट्यूब की वीडियो में पहचाने जाने के बाद ढूंढा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि आखिरकार खोमद्राम देश लौट आए हैं। आइए बताते हैं उनसे जुड़ी पूरी कहानी...
एक यूट्यूब वीडियो ने 40 साल पहले इम्फाल से गायब हुए शख्स को अपने परिवार से मिलाने का काम कर दिया। खोमद्राम सिंह की उम्र 65 साल है। खोमद्राम साल 1978 में इम्फाल छोड़कर चले आए थे। उसके बाद परिवार को उनकी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
दरअसल, एक फैशन डिजायनर ने हिंदी का पुराना गाना गाते हुए उसके वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया था, जिसमें खोमद्राम को पहचान लिया गया। परिवार ने बताया कि वह लंबे समय से उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
सिंह के भाई कुलाचंद्रा ने कहा कि वीडियो देखने के बाद मैं खुद को रोने से रोक नहीं पाया। हम फिरोज साकिर को वीडियो अपलोड करने के लिए धन्यवाद करते हैं। साकिर ने यह वीडियो साल 2017 में अपलोड किया था। परिवार को यह वीडियो इम्फाल वेस्ट स्टूडेंट्स क्लब के सचिव एटम समारेंद्र ने दिखाया था। जिसके बाद उसकी पहचान हुई।