फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge Questions PM Modi Bengal Tour, Says He Is Ignoring Official Work During Campaign Visits

Bengal Election 2026: बंगाल दौरे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी पर वार, बोले- क्या सीएम बनना चाहते हैं?

Mon, 20 Apr 2026 03:02 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shivam Garg Updated Mon, 20 Apr 2026 03:02 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल चुनाव में रैलियों का दौर जारी है। इसी क्रम में काग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बंगाल में रैली की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा। और सवाल उठाते हुए कहा  कि क्या मोदी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं या प्रधानमंत्री बने रहना चाहते हैं? आइए विस्तार से जानते खरगे ने इस रैली में और क्या-क्या कहा। 

विज्ञापन
Kharge Questions PM Modi Bengal Tour, Says He Is Ignoring Official Work During Campaign Visits
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बिहार के कूच बिहार में एक रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी लंबे समय से पश्चिम बंगाल में चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और अपने आधिकारिक काम की अनदेखी कर रहे हैं। रैली में खरगे ने सवाल उठाते हुए कहा 'क्या मोदी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं या प्रधानमंत्री बने रहना चाहते हैं?' उन्होंने कहा कि पीएम के लगातार चुनावी दौरे से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


महिला आरक्षण बिल पर भी हमला
उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन बिल को लागू करने की प्रक्रिया को कमजोर किया गया। कूच बिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2029 से लागू होना था, लेकिन इसे कमजोर करने का काम किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा आपने ही महिला आरक्षण बिल को खत्म किया है, हमने इसके खिलाफ नहीं बल्कि परिसीमन बिल के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए काम करती रही है। उन्होंने सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी जैसी महिला नेताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा ने कभी किसी महिला को अपना अध्यक्ष बनाया है?
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी के भाषणों से शांति भंग हो सकती है और तनाव पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन करके बहुत कुछ खोया है, इसलिए इस बार पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। खरगे ने बंगाल के दो लाख करोड़ रुपये के बकाया फंड का मुद्दा भी उठाया और कहा कि राज्य पर 8.15 लाख करोड़ का कर्ज है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। खरगे ने मोदी की लोकप्रियता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर वे इतने लोकप्रिय हैं, तो उन्हें विज्ञापनों की क्या जरूरत है?

अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed