फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khalistani attack: timeline after Khalistani attack in indian high commission in london, what action taken

Khalistani Attack: लंदन में खालिस्तानियों के हंगामे के बाद क्या हुआ, क्यों हुई जैसे को तैसा वाली कार्रवाई?

Thu, 23 Mar 2023 08:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 23 Mar 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार
बीते रविवार 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। अगले ही दिन 20 मार्च को ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हमला कर दिया गया।
loader
Khalistani attack: timeline after Khalistani attack in indian high commission in london, what action taken
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारतीय उच्चायोग और ब्रिटिश उच्चायोग की सुरक्षा इन दिनों चर्चा में है। इसी बीच लंदन में भारतीय उच्चायोग में हुए हमले के बाद बुधवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा कि उनका देश उच्चायोग की सुरक्षा की समीक्षा करेगा। पिछले दिनों पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग पर हमला करके तिरंगे का अपमान किया था।  


आइये जानते हैं उच्चायोग की सुरक्षा के मुद्दे पर अब तक क्या-क्या हुआ है?

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थकों ने किया हमला।
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थकों ने किया हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे हुई थी घटनाक्रम की शुरुआत 
बीते रविवार 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। अगले ही दिन 20 मार्च को ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हमला कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, लंदन स्थित उच्चायोग को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया। इस दौरान तिरंगे का अपमान किया गया और परिसर में तोड़फोड़ भी की गई। घटना में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। बताया जाता है कि घटना के समय भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा व्यवस्था नाम मात्र थी जिसके कारण हमलावर घटना को आसानी से अंजाम दे सके। हमलावरों की संख्या करीब 80 बताई गई।

तिरंगा
तिरंगा - फोटो : i stock
घटना पर भारत ने जताया कड़ा विरोध 
घटना के बाद भारत ने इसका विरोध दर्ज कराने के लिए रविवार देर शाम ब्रिटेन के वरिष्ठतम राजनयिक को तलब किया। लंदन में हुई घटना पर नाराजगी जाहिर की। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि जिस वक्त भारतीय उच्चायोग परिसर में यह घटना हुई, उस वक्त वहां से सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से नदारद थे। इसे लेकर ब्रिटिश उच्चायुक्त से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सरकार ने कहा कि यह विएना कन्वेंशन का भी उल्लंघन है। सरकार ने ब्रिटिश उच्चायुक्त से घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

एलेक्स एलिस
एलेक्स एलिस - फोटो : एएनआई
ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा- हमला निंदनीय और अस्वीकार्य
वहीं, इस मामले में भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने हमले की निंदा की। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने ट्वीट कर कहा, मैं भारतीय उच्चायोग के लोगों और परिसर में आज की शर्मनाक हरकत की निंदा करता हूं, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

तिरंगे के अपमान पर दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन
दिल्ली के चाणक्यपुरी में ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर सोमवार को सिख समुदाय संगठन के लोगों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा तिरंगा झंडे का अपमान किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां लोग हाथों में तिरंगा और तख्तियां लेकर ब्रिटिश उच्चायोग पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने 'भारत हमारा स्वाभिमान है' के नारे लगाए और कहा- वे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग - फोटो : SOCIAL MEDIA
हफ्ते के भीतर लंदन में दूसरी बार हंगामा 
खालिस्तान समर्थकों ने बुधवार को एक बार फिर लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर भारत विरोधी प्रदर्शन किया। मेट्रोपोलिटन पुलिस की मौजूदगी में करीब दो हजार खालिस्तान समर्थकों ने उच्चायोग के पास हंगामा किया। कड़ी सुरक्षा के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए खालिस्तान के झंडे हवा में लहराए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद मीडियाकर्मियों पर स्याही और पानी की बोतलें फेंकी।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड को तोड़ने की भी कोशिश की। हंगामे को देखते हुए स्कॉटलैंड यार्ड ने इंडिया हाउस क्षेत्र में सुरक्षा को और कड़ा किया। वहीं, खालिस्तानियों के प्रदर्शन के दौरान भारतीय उच्चायोग ने करारा जवाब देते हुए इमारत के ऊपर एक विशाल तिरंगा फहराया।

इधर दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन से बैरिकेड्स हटे, उधर लंदन में बढ़ी सुरक्षा 
इसी दिन दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन और ब्रिटिश उच्चायुक्त की सुरक्षा घटा दी गई। ब्रिटिश उच्चायोग और 2 राजाजी मार्ग स्थित ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के आवास के बाहर से बैरिकेड्स हटा लिए गए। मामले में जब ब्रिटिश हाई कमीशन की प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, तो उनके प्रवक्ता ने कहा कि हम सुरक्षा मसलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

इसके तुरंत बाद ही लंदन में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहां तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या में भी इजाफा कर दिया गया। जाकारी के मुताबिक, उच्चायोग के बाहर सड़क के दोनों ओर कम से कम 100 पुलिस अधिकारी पहरा दे रहे हैं।

जेम्स क्लेवरली, डॉ. एस. जयशंकर
जेम्स क्लेवरली, डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : Social Media
ब्रिटेन सरकार ने दी प्रतिक्रिया 
पूरा घटनाक्रम हो जाने के बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने बुधवार को कहा कि उनका देश लंदन में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा की समीक्षा करेगा। क्लेवरली ने कहा, भारतीय उच्चायोग में कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। मैंने उच्चायुक्त विक्रम दरईस्वामी को अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। पुलिस जांच जारी है। हम लंदन में भारतीय उच्चायोग और दिल्ली में भारत सरकार से नजदीकी संपर्क में हैं। 

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने कहा, हम भारतीय उच्चायोग में सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए महानगर पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बदलाव करेंगे। हम हमेशा ब्रिटन में सभी उच्चायोगों और विदेशी मिशनों की सुरक्षा को बेहद गंभीरता से लेते हैं और इस तरह की घटनाओं को रोकेंगे और मजबूत प्रतिक्रिया देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed