{"_id":"6af2d23ed487370d6a07b846","slug":"keralam-minister-sits-down-before-singing-of-vande-mataram-completed-at-official-function-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम को लेकर फिर विवाद: पूरा गायन खत्म होने से पहले ही बैठे मंत्री, घटना के वीडियो पर हुआ हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वंदे मातरम को लेकर फिर विवाद: पूरा गायन खत्म होने से पहले ही बैठे मंत्री, घटना के वीडियो पर हुआ हंगामा
Tue, 10 Nov 2026 01:43 PM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:43 PM IST
सार
केरल में वंदे मातरम को लेकर विवाद हो गया है। एक कार्यक्रम के दौरान केरल सरकार के मंत्री के मुरलीधरन वंदे मातरम के गायन के बीच ही कुर्सी पर बैठ गए। हालांकि उनकी ही पार्टी के कई नेता पूरा वंदे मातरम होने तक खड़े रहे।
विज्ञापन
केरल सरकार के मंत्री मुरलीधरन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन एक सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम का पूरा गायन होने से पहले ही मंच पर अपनी सीट पर बैठ गए, जिस पर विवाद हो गया है। यह घटना सोमवार को केरल के उत्तरी जिले कासरगोड में स्थित सरकारी मुल्लेरिया फैमिली हेल्थ सेंटर में एक प्रयोगशाला के उद्घाटन के दौरान हुई। समाचार चैनलों पर प्रसारित वीडियो में दिखा कि मंत्री के साथ बैठे जिला कलेक्टर, कासरगोड के सांसद राजमोहन उन्नीथन और विधायक के. माहिन भी राष्ट्रगीत का गायन पूरा होने से पहले ही बैठ गए।
दो अंतरे गाए जाने के बाद सीट पर बैठे
हालांकि, विधायक के. नीलकंदन और जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष पी. के. फैसल पूरे राष्ट्रगीत के गायन तक खड़े रहे। बताया जा रहा है कि मंत्री और उनके साथ बैठे अन्य लोगों ने वंदे मातरम के शुरुआती दो अंतरे गाए जाने के बाद बैठने की कोशिश की। हालांकि, जब गायन जारी रहा तो वे अपनी सीटों पर बैठ गए। कार्यक्रम के वीडियो में यह भी दिखाई दिया कि राष्ट्रगीत के गायन के दौरान मंत्री अपने पास बैठे लोगों से बातचीत कर रहे थे।
वंदे मातरम को लेकर विवाद जारी
यह घटना केंद्र सरकार के उस निर्देश को लेकर जारी बहस के बीच हुई है, जिसमें सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम का पूरा गायन अनिवार्य करने की बात कही गई है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि वंदे मातरम के शुरुआती दो अंतरों का गायन ही पर्याप्त है। मुरलीधरन ने इससे पहले कहा था कि केरल में वंदे मातरम का पूरा संस्करण नहीं गाया जाएगा और सरकारी कार्यक्रमों में केवल इसके शुरुआती दो अंतरों को ही शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
'मैं स्वतंत्रता सेनानी का बेटा हूं'- विवाद पर केरलम के मंत्री का जवाब
केरलम के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने विवाद के बाद अपने फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उन्हें देशभक्ति सिखाने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे खुद एक स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र बेटे हैं। मुरलीधरन ने कहा कि राज्य सरकार के आधिकारिक प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रगान, जन गण मन के दौरान सभी को खड़ा होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने अपने आचरण पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा, 'मुझे देशभक्ति सिखाने की जरूरत नहीं है। मैं एक स्वतंत्रता सेनानी का बेटा हूं।'