फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Youth beats to death his cousin over delay in feeding pet dog

Kerala: चचेरे भाई ने कुत्ते को देर से खाना खिलाया तो पीट-पीटकर मार डाला, फिर अस्पताल ले गया शव, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 06 Nov 2022 04:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 04:58 PM IST
सार

पुलिस ने बताया, हमें अस्पताल के अधिकारियों ने घटना के बारे में सूचना दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित को मृत लाया गया था। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Kerala Youth beats to death his cousin over delay in feeding pet dog
मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

केरल के पलक्कड़ से एक 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है उसने अपने चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हकीम को उसके चचेरे भाई अरशद (21 वर्षीय) की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना गुरुवार रात की है। 

पुलिस ने बताया, हमें अस्पताल के अधिकारियों ने घटना के बारे में सूचना दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित को मृत लाया गया था। हकीम को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हकीम, अरशद के साथ कभी-कभार मारपीट करता था। हकीम का यहां कारोबार था और उसके साथ अरशद भी काम करता था. वे दोनों साथ रह रहे थे। हमें लग रहा है कि वह पहलेभी अरशद के साथ मारपीट करता था। लेकिन इस बार यह मारपीट ज्यादा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हकीम ने कथित तौर कुत्ते को देर से खिलाने के लिए उसे पीटना शुरू किया। अरशद पर कुत्ते की बेल्ट और कुछ लाठियों से हमला किया गया।

अरशद के शरीर पर चोट के कई निशान होने के बावजूद हकीम ने शुरू में अस्पताल के अधिकारियों को बताया कि उसका चचेरा भाई घर की छत से गिर गया है। हालांकि, अस्पताल ने मौत की सूचना पुलिस को दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed