फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala writer Threatened as accept islam or we will chop your hand and leg

लेखक को दी धमकी, कहा- 6 महीने में इस्लाम कबूल करो नहीं तो काट देंगे हाथ-पैर

Sat, 22 Jul 2017 02:26 PM IST
बीबीसी/नवीन नेगी
बीबीसी/नवीन नेगी Updated Sat, 22 Jul 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
kerala writer Threatened as accept islam or we will chop your hand and leg
- फोटो : facebook

जाने-माने मलयाली लेखक केपी रामानुन्नी को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें उन्हें 6 महीने के अंदर इस्लाम कबूल करने को कहा गया है। पत्र में धमकी दी गई है कि ऐसा नहीं करने पर उनके हाथ-पैर काट दिए जाएंगे। रामानुन्नी ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जाँच की जा रही है।

विज्ञापन


रामानुन्नी ने बीबीसी को फोन पर बताया कि 7 दिन पहले उनके कोझिकोड स्थित घर पर एक गुमनाम पत्र आया। जिसे मलापुर्रम जिले के मंजेरी से डाक से भेजा गया था। पत्र में उनपर मुस्लिम युवाओं को भड़काने और गलत राह दिखाने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


'प्रोफेसर जोसेफ जैसा हाल कर देंगे'
रामानुन्नी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक लेख लिखा था जिसमें हिंदू और मुस्लिम समुदायों की तुलनात्मक बातें लिखी गई थी। इस लेख के प्रकाशित होने के बाद ही उन्हें यह धमकी भरा पत्र मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में लिखा गया है कि रामानुन्नी की हालत प्रोफेसर टीजे जोसेफ की तरह ही कर दी जाएगी।

प्रोफेसर टीजे जोसेफ पर भी इस्लाम में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला प्रश्न पत्र तैयार करने का आरोप लगाया गया था। 4 जुलाई 2010 को जब प्रोफेसर जोसेफ एक चर्च से अपने घर की तरफ लौट रहे थे तब उन पर कुछ कट्टरपंथी संगठन के लोगों ने हमला कर दिया था और उनका दायां हाथ काट दिया था।

ऐसी धमकियां बर्दाश्त नहीं

kerala writer Threatened as accept islam or we will chop your hand and leg

रामानुन्नी ने बताया कि पत्र में धमकी दी गई है कि अगर 6 महीने के अंदर उन्होंने इस्लाम कबूल नहीं किया तो उनके दाएं हाथ और बाएं पैर को काट दिया जाएगा, उन्हें अल्लाह की बेइज्जती करने की सजा दी जाएगी। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि उनकी सरकार लेखकों और विचारकों को मिलने वाली इस तरह की धमकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने लिखा है कि प्रगतिशील लेखकों और विभिन्न विचारों को उठाने वाले लोगों को मिलने वाली धमकियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

रामानुन्नी को मिले धमकी भरे पत्र के संबंध में कोझिकोड शहर की पुलिस से जब बीबीसी ने संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें एक दिन पहले यह शिकायत मिली है, इसकी जांच की जा रही है।
रामानुन्नी को केरल साहित्य अकादमी सम्मान सहित कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed