फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala TDB dissolves temple committee takes action against RSS for singing 'Gana Geetham'

केरल: टीडीबी ने भंग की मंदिर समिति, RSS के 'गण गीतम' के गायन चलते हुई कार्रवाई

Tue, 27 May 2025 11:01 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 27 May 2025 11:01 PM IST
सार

कोट्टुक्कल मंदिर में एक संगीत समारोह के दौरान आरएसएस के 'गण गीतम' के गायन ने हाल ही में विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें विपक्षी कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।  कार्रवाई कोल्लम स्थित कोट्टुक्कल मंजिपुझा मंदिर की सलाहकार समिति के विरुद्ध की गई।

विज्ञापन
Kerala TDB dissolves temple committee takes action against RSS for singing 'Gana Geetham'
त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के शीर्ष मंदिर निकाय त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने हाल ही में यहां आयोजित एक संगीत समारोह के दौरान आरएसएस के प्रार्थना गीन गणगीतम के गायन के बाद एक मंदिर की सलाहकार समिति को भंग कर दिया।

विज्ञापन


यह कार्रवाई कोल्लम स्थित कोट्टुक्कल मंजिपुझा मंदिर की सलाहकार समिति के विरुद्ध की गई। इसका प्रबंधन टीडीबी के तहत किया जाता है। मंगलवार को जारी टीडीबी के एक बयान में कहा गया कि यह निर्णय मंदिर परिसर में 'गण गीतम' के गायन और राजनीतिक व सांप्रदायिक संगठनों के झंडे लगाए जाने की जांच के बाद लिया गया।
विज्ञापन


बोर्ड ने पाया कि सलाहकार समिति ने इस संबंध में गंभीर चूक की है। इसमें कहा गया है कि मौजूदा आदेश में टीडीबी के नियंत्रण वाले मंदिरों और मंदिर परिसरों में राजनीतिक और सांप्रदायिक संगठनों के झंडे लगाने पर सख्त प्रतिबंध है। बयान में कहा गया है कि राजनीतिक या सांप्रदायिक संगठनों की विचारधारा के प्रचार के लिए मंदिर परिसर के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। बोर्ड ने आगे चेतावनी दी कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्टुक्कल मंदिर में एक संगीत समारोह के दौरान आरएसएस के 'गण गीतम' के गायन ने हाल ही में विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें विपक्षी कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। कथित तौर पर यह गीत एक पेशेवर संगीत मंडली के सदस्यों ने मंदिर में वार्षिक उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित 'गण मेला' (संगीत समारोह) के दौरान प्रस्तुत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed