फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala receive letter from Centre regarding dilution of lockdown guidelines, secretary jose says discussing it

केंद्र के पत्र पर केरल का जवाब- जरुरत पड़ेगी तो नियमों में करेंगे संशोधन

Mon, 20 Apr 2020 01:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 20 Apr 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Kerala receive letter from Centre regarding dilution of lockdown guidelines, secretary jose says discussing it
पिनराई विजयन (फाइल फोटो)

केरल की पिनराई विजयन सरकार को केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में ढील देने को लेकर एक पत्र लिखा है। जिसपर केरल के मुख्य सचिव टॉम जोस का कहना है कि हम इसे लेकर बात कर रहे हैं। यदि जरुरत पड़ेगी तो इसमें आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

विज्ञापन

 
इससे पहले केरल के मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने कहा, 'हमने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमों में ढील दी है। हो सकता है कि कुछ गलतफहमी के कारण केंद्र ने हमसे स्पष्टीकरण मांगा है। मुझे उम्मीद है कि जैसे ही हम स्पष्टीकरण दे देंगे चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। हमने केंद्र द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों का पालन किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पत्र लिखकर जताई नाराजगी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल सरकार द्वारा लॉकडाउन के नियमों में छूट देने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। गृह मंत्रालय ने कहा कि शहरों में रेस्तरां खोलने, बस यात्रा की अनुमति देने और निगम के इलाकों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) उद्योगों को खोलने की अनुमित देना लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों को हल्का करने के बराबर है।


गृह मंत्रालय ने खत लिखकर जताई कड़ी नाराजगी
गृह मंत्रालय ने केरल सरकार को लिखे पत्र में कहा कि राज्य सरकार ने 17 अप्रैल को बंद संबंधी उपायों के लिए संशोधित दिशा-निर्देशों को प्रसारित किया जिसमें उन गतिविधियों की इजाजत दी गई जो केंद्र सरकार द्वारा 15 अप्रैल को जारी संगठित संशोधित निर्देशों के तहत प्रतिबंधित हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को हल्का करने और आपदा प्रबंधन कानून के तहत 15 अप्रैल को जारी उसके आदेश का उल्लंघन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed