फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Rahul Gandhi ventures to sea to experience the life of fishermen, ate fish curry

केरल: मछुआरों के जीवन का अनुभव लेने समुद्र में उतरे राहुल गांधी, नौका पर खाई फिश करी

Thu, 25 Feb 2021 06:57 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 25 Feb 2021 06:57 AM IST
विज्ञापन
Kerala: Rahul Gandhi ventures to sea to experience the life of fishermen, ate fish curry
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोल्लम में मछुआरों के साथ समुद्र में डुबकी लगाई - फोटो : PTI

केरल के कोल्लम में अपने दौरे के  दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को मछुआरों के साथ समुद्र में उतर गए और उनके जीवन को नजदीक से जानने-समझने की कोशिश की। इस दौरान जब समुद्र के अंदर मछुआरों ने जाल डाला तभी गांधी भी समुद्र में उतरकर उनके साथ मछली पकड़ने लगे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ समुद्र में डुबकी भी लगाई और लगभग 10 मिनट तक समुद्री लहरों के बीच तैरते रहे। उस वक्त नौका पर राहुल के एक निजी सुरक्षा अधिकारी भी थे। उनके साथ मौजूद कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि मछुआरों से यह जानने के बाद कि उनके साथी पानी के अंदर जाल को फैला रहे हैं, राहुल भी यह देखने के लिए समुद्र में उतर गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारी ने कहा, ‘वह हमें बताए बगैर ही पानी में उतर गए। हम सभी चकित हो गए। हालांकि, इस दौरान वह काफी सहज दिखे। वह करीब 10 मिनट तक पानी में रहे। वह एक अच्छे तैराक हैं। एक सूत्र ने बताया कि राहुल नीली टी-शर्ट और खाकी पतलून पहने ही समुद्र में कूद गए। थंगासेरी तट पर लौटने के बाद राहुल ने अपने गीले कपड़े बदले।

नौका पर 23 मछुआरे थे। राहुल के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति महासचिव के सी वेणुगोपाल और टी एन प्रतापन सहित पार्टी के चार नेता थे। इस दौरान मछुआरों ने राहुल को ब्रेड और मछली करी खिलाई, जो उन्होंने नौका पर पकाई थी। सूत्रों ने बताया कि राहुल करीब ढाई घंटे समुद्र तट में रहे। 


उन्होंने मछुआरों द्वारा पकाई गई करी का लुत्फ उठाया। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान मछुआरा समुदाय की समस्याओं को भी सुना। नौका के मालिक बीजू लॉरेंस ने कहा कि कांग्रेस नेता ने उनसे उनके परिवार और आमदनी के स्रोत के बारे में पूछा।

यहां थांगस्सेरी तट पर एकत्र हजारों मछुआरों के साथ बातचीत के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके मन में मछुआरों के काम के प्रति आदर और सम्मान है। वह केंद्र सरकार में मत्स्य संबंधी अलग मंत्रालय बनाने के लिए संघर्ष करेंगे, ताकि मछुआरा समुदाय को उनकी परेशानियों से मुक्ति मिले व उनके हितों की रक्षा हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed