फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Police says members of PFI SDPI and BJP RSS among those involved in Palakkad killings news in Hindi

केरल: पलक्कड़ में पीएफआई नेता की हत्या के मामले में आरएसएस के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2022 02:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़ Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 19 Apr 2022 02:45 PM IST
सार

आरएसएस नेता श्रीनिवासन पर शनिवार को छह लोगों ने हमला किया था। वहीं, इससे बमुश्किल 24 घंटे पहले ही पीएफआई नेता सुबैर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Kerala Police says members of PFI SDPI and BJP RSS among those involved in Palakkad killings news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

पलक्कड़ जिले में हाल ही में एक के बाद एक हुई दो हत्याओं में से एक में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) व इसकी राजनीतिक एसडीपीआई के सदस्य शामिल थे। वहीं, दूसरी घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्यों का हाथ था। 

विज्ञापन


एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) विजय सखारे ने बताया कि पलक्कड़ में पीएफआई-एसडीपीआई कार्यकर्ता की हत्या के मामले में आरएसएस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 15 अप्रैल को पीएफआई नेता सुबैर (43) की हत्या में शामिल दोषियों की पहचान कर रही है।। वहीं, आरएसएस नेता एसके श्रीनिवासन (45) की हत्या के भी लगभग सभी दोषियों की पहचान हो गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे ही उनकी लोकेशन का पता चलेगा, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

24 घंटे के अंदर पलक्कड़ में दो हत्याएं
आरएसएस के पूर्व जिला नेता और पदाधिकारी श्रीनिवासन पर शनिवार को छह लोगों ने हमला कर दिया था। यह हमला पलक्कड़ के पास मेलामुरी में उनकी मोटरबाइक वर्कशॉप में हुआ था। इससे बमुश्किल 24 घंटे पहले ही सुबैर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। सुबैर उस वक्त अपने पिता के साथ नमाज पढ़ कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी चलता रहा है हत्याओं का दौर
पीएफआई ने आरोप लगाया है कि सुबैर की हत्या आरएसएस कार्यकर्ता ने की है। बता दें कि जिस इलाके में सुबैर की हत्या हुई, वहीं करीब पांच महीने पहले एक स्थानीय आरएसएस नेता संजीत की हत्या कर दी गई थी। पिछले साल दिसंबर में अलप्पुझा में 24 घंटे के अंदर-अंदर एक एसडीपीआई और एक भाजपा नेता ही हत्या हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed