फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala police release photos of 210 suspects for violence during protest in sabrimala

सबरीमाला: केरल पुलिस ने जारी की हिंसक घटनाओं में शामिल 210 संदिग्धों की तस्वीर

Thu, 25 Oct 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Thu, 25 Oct 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Kerala police release photos of 210 suspects for violence during protest in sabrimala
Sabrimala Temple - फोटो : ANI

केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के विरोध में पिछले हफ्ते सबरीमाला और आसपास के इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं में शामिल 210 लोगों की तस्वीर केरल पुलिस ने जारी की है। बता दें कि महिलाओं को मंदिर में प्रवेश से रोकने के लिए सबरीमाला एक्शन कमेटी और कई हिंदू संगठनों ने 6 दिन तक विरोध प्रदर्शन किया, जो बाद में हिंसक हो गया। 

विज्ञापन


इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में कई लोगों पर हमला हुआ और दर्जनों वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रही कई महिलाओं को रास्ते में ही रोक दिया और उन्हें डराकर वापस भेज दिया गया। 
विज्ञापन


डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने कहा कि बुधवार को जिन संदिग्धों की तस्वीर जारी की गई है, उनकी पहचान के लिए सभी जिलों में विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। संदिग्धों की तस्वीर को सभी जिलों में वितरित किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को गैर जमानती अपराध का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निलाक्कल, पंबा और सबरीमाला में हिंसा के सिलसिले में 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पत्रकार समेत महिलाओं पर हमला करने के लिए गैर जमानती अपराध का सामना करना पड़ेगा। सूत्रों ने बताया कि हिंसक प्रदर्शन के दौरान हमलावरों के दृश्य इकट्ठा किए गए थे। 


बता दें कि बुधवार को पुलिस अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमें अगले महीने से आने वाले त्योहारों के मौसम को देखते हुए सबरीमाला और आसपास के बेस स्टेशनों पर करीब 5,000 पुलिसकर्मियों को तैनात करने का फैसला किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed