फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala police booked Government hospital superintendent and staff Deaths of dialysis patients in Alappuzha

Kerala: लापरवाही से गई डायलिसिस रोगियों की जान, सरकारी अस्पताल के अधीक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 05 Jan 2026 01:50 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलाप्पुझा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलाप्पुझा Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 05 Jan 2026 01:50 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक और डायलिसिस यूनिट के कर्मचारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और 106 (1) (लापरवाही या लापरवाहीपूर्ण कृत्यों से मृत्यु का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Kerala police booked Government hospital superintendent and staff Deaths of dialysis patients in Alappuzha
केरल पुलिस ने दर्ज की एफआईआर - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में दो डायलिसिस के रोगियों की मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अलाप्पुझा जिले में दो डायलिसिस रोगियों की मौत के संबंध में कथित चिकित्सा लापरवाही के आरोप में एक सरकारी अस्पताल के अधीक्षक और वहां के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हरिपाद पुलिस ने मृतकों में से एक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। परिजनों ने शिकायत कर आरोप लगाया था कि 29 दिसंबर को तालुक अस्पताल में डायलिसिस के तुरंत बाद दोनों पुरुषों को बुखार और दस्त हो गए थे।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल पर परिवार ने लगाए ये गंभीर आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि हरिपाद तालुक अस्पताल की डायलिसिस इकाई में अस्वच्छ परिस्थितियों के कारण हुए गंभीर संक्रमण से उनकी मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि दोनों व्यक्तियों को बेचैनी होने पर अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया था। वहीं दिसंबर के आखिर में अगले कुछ दिनों में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 2020 Delhi Riots: BJP बोली- कांग्रेस माफी मांगे, आरोपियों के परिजनों की भी प्रतिक्रिया; जानिए किसने क्या कहा?

एफआईआर के मुताबिक मृतकों में से एक रामचंद्रन (60) के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तालुक अस्पताल की डायलिसिस इकाई को लापरवाही से चलाया जा रहा था।


अस्पताल ने दिखाई लापरवाही
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी अस्पताल के अधीक्षक और डायलिसिस यूनिट के कर्मचारी इस बात को जानते थे कि वहां की लापरवाही भरी स्थिति मानव जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकती है, फिर भी उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

हरिपाद निवासी रामचंद्रन की 31 दिसंबर को मावेलिक्कारा के एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। एफआईआर में आगे बताया गया है कि कायमकुलम निवासी दूसरे व्यक्ति मजीद की 30 दिसंबर को जिले के एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed