फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Nun Rape case: Missionaries of Jesus Inquiry said no rape happened

केरल यौन शोषण: चर्च ग्रुप ने जारी की पीड़िता की तस्वीर, कहा- नहीं हुआ बलात्कार

Fri, 14 Sep 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Updated Fri, 14 Sep 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Kerala Nun Rape case: Missionaries of Jesus Inquiry said no rape happened
बिशप फ्रैंको मुलक्कल

केरल में एक नन ने जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसपर काफी सियासत हो रही है। इसी बीच मिशनरीज ऑफ जीसस बिशप के समर्थन में आ गया है और कुछ ऐसा कहा है जिसकी वजह से विवाद खड़ा हो गया है। मिशनरी की जांच समिति ने तथ्यों को सामने रखते हुए चर्च ग्रुप ने पीड़िता की तस्वीर जारी कर दी। जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार किसी भी रेप पीड़िता की तस्वीर को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


जहां एक तरफ आरोपी बिशप की गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मिशनरी ऑफ जीसस ने बिशप पर लगे आरोपों को साजिश बताया है। चर्च ग्रुप का कहना है कि पीड़ित नन ने दूसरी नन के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया है। समिति का दावा है कि नन की शिकायत के अनुसार, बिशप 5 मई, 2015 को कुरविलंगाड़ में नहीं रुके थे। यह भी बताया गया कि 23 मई, 2015 को एक फोटो में बिशप के साथ वह देखी जा सकती हैं। जिससे यह साबित होता है कि कोई बलात्कार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मिशनरी ऑफ जीसस समिति का आरोप है कि पीड़िता ने अपने दोस्तों के जरिए आंगतुक रजिस्टर में छेड़छाड़ करवाई है और मदर सुपीरियर से सीसीटीवी को नियंत्रित करवाया। समिति ने बिशप को निर्दोष ठहराते हुए बताया कि नन ने उनसे बदला लेने के लिए आरोप लगाया है। बता दें कि तीन याचिकाओं की सुनवाई कर रही केरल हाईकोर्ट ने जांच पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि बिशप की गिरफ्तारी करने का फैसला जांच अधिकारी पर निर्भर करता है। कोर्ट ने जांच को सीबीआई को सौंपने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed