फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala musician Balabhaskar dies week after car accident

केरल: सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था संगीतकार का परिवार, बेटी के बाद अब खुद ने भी छोड़ी दुनिया

Tue, 02 Oct 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Tue, 02 Oct 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Kerala musician Balabhaskar dies week after car accident

मशहूर वॉयलिन वादक बाला भास्कर का मंगलवार सुबह निधन हो गया। पिछले महीने एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 40 वर्ष के थे।

विज्ञापन


हादसा 25 सितंबर को हुआ था, उसमें भास्कर की दो वर्षीय बेटी की मौत हो गयी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी लक्ष्मी का इलाज चल रहा है।

हादसे के वक्त भास्कर का परिवार त्रिशूर के एक मंदिर से पूजा करके लौट रहा था। कार भास्कर का दोस्त अर्जुन चला रहा था। उनका कार पर नियंत्रण नहीं रहा और वह एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में अर्जुन भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में भास्कर बुरी तरह घायल हो गए थे और उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। कल देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी इकलौती संतान तेजस्वनी बाला का जन्म उनके विवाह के 16 वर्ष बाद हुआ था। बाला भास्कर ने कम से कम तीन फिल्मों में संगीत दिया था। उनके कई संगीत एलबम भी आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed