फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala missing youth says, we are ok with islamic state

आईएस में शामिल हुए युवक ने घरवालों को बताया, 'हम यहां मजे में हैं'

Mon, 25 Jul 2016 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
Kerala missing youth says, we are ok with islamic state

जिंदगी के लिए इस्लाम के असली रास्ते की तलाश में कुछ दिन पहले घर छोड़कर फरार हुए केरल के युवकों में से कुछ ने कसारगोड जिले में अपने परिजनों से  संपर्क किया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि युवकों ने आईएस का हाथ थाम लिया है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार ताजा घटनाक्रम में बीते शुक्रवार को जिले के पडन्ना के रहने वाले अशफाक ने टेलीग्राम मैसेंजर के जरिए वॉयस मैसेज से अपने परिजनों से बातचीत की। 
विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों के अनुसार अशफाक ने परिजनों को बताया कि वह ठीक है उसने अपनी मां से भी कहा वह कि वह मजे में है। सूत्र के अनुसार युवक की बहन ने हालांकि दोबारा उससे संपर्क करने का प्रयास नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसे ही संदेश दूसरे परिवारों को भी मिले जिनके युवा घर छोड़कर आईएस में शामिल होने के लिए चले गए ‌थे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि ये युवा कहां गए हैं लेकिन संदेह है कि उन्होंने खुंखार आतंकी संगठन आईएस का दामन थाम लिया है। 

परिजनों को मैसेज कर दी जानकारी

Kerala missing youth says, we are ok with islamic state

पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि हम मामले पर पूरी निगाह रखे हुए हैं, हम नहीं चाहते कि पुलिस की किसी कार्रवाई से युवकों के संपर्क का रास्ता बंद हो जाए। कुछ युवाओं ने कुछ दिन पहले ही अपने घरवालों से संपर्क किया है। इस दौरान घरवालों ने उनसे पूछा है कि वे क्यों इस नरक में रह रहे हैं। लेकिन युवाओं का कहना था कि वे यहां मजे में हैं। 

सूत्र ने बताया कि हमें अब तक यह पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि फरार हुए युवा आईएस नियंत्रित इलाके में हैं या कहीं और। रविवार को केरल पुलिस मुंबई से गिरफ्तार हुए आरिश कुरैशी और रिजवान को केरल ले आई। 

दोनों को गायब चल रही युवती मरीन उर्फ मरियम को इस्लाम स्वीकार करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युवती के भाई ने आरोप लगाया था कि दोनों इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के साथ जुड़े हुए थे जिसने मरियम को जबरन इस्लाम धर्म में परिवर्तित कर दिया। पुलिस सूत्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का लापता युवकों से परिचय सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed