फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala minor girl abducted sexually assaulted in aluva manhunt for suspect

Kerala: घर से अगवा कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

Thu, 07 Sep 2023 02:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 07 Sep 2023 02:24 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोप केरल का निवासी है। हालांकि वह केरल में कहां से है, उसकी पुष्टि गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी। 

विज्ञापन
kerala minor girl abducted sexually assaulted in aluva manhunt for suspect
नाबालिग के साथ रेप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना मध्य केरल के अलुवा इलाके की है, जहां धान के खेत में ले जाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की चीखें सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल आरोपी की पहचान हो गई है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी की पहचान की
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के निजी अंगों में चोट पहुंची है, जिसके चलते उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कलामसेरी में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोप केरल का निवासी है। हालांकि वह केरल में कहां से है, उसकी पुष्टि गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी। 
विज्ञापन


एक स्थानीय निवासी का कहना है कि उसने आरोपी को नाबालिग के साथ जाते हुए रात करीब 2 बजे देखा था। हालांकि वह आरोपी की पहचान करने में सक्षम नहीं है क्योंकि उस वक्त अंधेरा था और बारिश भी हो रही थी। बता दें कि इससे पहले भी अलुवा में एक पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपी एक मजदूर था, जो बिहार से काम करने केरल आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed