फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Minister Withdraws Comment on Actress, Takes U-Turn on Claims of Asking for Funds for Youth Festival

Kerala: अभिनेत्री पर टिप्पणी कर फंसे मंत्री का यूटर्न; युवा महोत्सव के लिए पैसे मांगने के दावों पर कही यह बात

Tue, 10 Dec 2024 08:15 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 10 Dec 2024 08:15 AM IST
सार

मंत्री ने सोमवार को कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि कल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मेरे कुछ बयानों का मीडिया ने व्यापक तौर पर प्रसारित किया है। इन टिप्पणियों का उद्देश्य किसी का अपमान करना या उसे ठेस पहुंचाना नहीं था। इसलिए मैं उन बयानों को वापस लेता हूं।

विज्ञापन
Kerala Minister Withdraws Comment on Actress, Takes U-Turn on Claims of Asking for Funds for Youth Festival
वी. शिवनकुट्टी - फोटो : Facebook

विस्तार

केरल के मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने मलयालम अभिनेत्री पर की गई अपनी टिप्पणी को वापस ले लिया है। दरअसल, उन्होंने आगामी राज्य स्कूल युवा महोत्सव के लिए स्वागत नृत्य और गीत की कोरियोग्राफी के लिए पांच लाख रुपये पारिश्रमिक मांगने पर एक लोकप्रिय मलयालम फिल्म अभिनेत्री की आलोचना की थी।

विज्ञापन


अभिनेत्री का नाम लिए बगैर सामान्य शिक्षा मंत्री ने कहा था कि उन्होंने बच्चों को 10 मिनट का प्रेजेंटेशन सिखाने के लिए मोटी रकम मांगी थी। शिवनकुट्टी की टिप्पणी सोमवार को तब वायरल हो गई, जब टीवी चैनलों पर उनकी आवाज की क्लिप प्रसारित होने लगी। इसके बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लेते हुए कहा कि वह कोई अवांछित विवाद पैदा नहीं करना चाहते थे।
विज्ञापन


'मैं उन बयानों को वापस लेता हूं'
मंत्री ने सोमवार को कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि कल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मेरे कुछ बयानों का मीडिया ने व्यापक तौर पर प्रसारित किया है। इन टिप्पणियों का उद्देश्य किसी का अपमान करना या उसे ठेस पहुंचाना नहीं था। इसलिए मैं उन बयानों को वापस लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशहूर हस्तियों को आमंत्रित करने की वजह भी बताई
मंत्री ने कहा कि युवा महोत्सवों में आम तौर पर मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया जाता है, ताकि इस आयोजन को अधिक प्रचार मिल सके और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि वार्षिक आयोजन के महत्व को देखते हुए मशहूर हस्तियां बिना किसी पारिश्रमिक की उम्मीद के इसमें भाग लेती हैं।

शिवनकुट्टी ने किया ममूटी जैसे जानेमाने कलाकारों का जिक्र
शिवनकुट्टी ने विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों का उदाहरण दिया, जिनमें अभिनेता ममूटी, आशा शरथ, दुलकर सलमान, फहद फासिल और निखिला विमल और गायक केएस चित्रा शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न अवसरों पर राज्य युवा उत्सवों में हिस्सा लिया था। 

मंत्री ने क्या कहा था?
इससे पहले मंत्री को एक कार्यक्रम के दौरान कई कड़वी बातें कहते सुना गया था। अब इसका वॉयस क्लिप टीवी चैनलों पर प्रसारित हुआ है। उन्होंने इसे लालच और अहंकार करार देते हुए कहा कि ऐसे लोग युवा महोत्सवों के माध्यम से प्रसिद्धि पाने के बाद अपनी जड़ों को भूल जाते हैं। मंत्री ने कहा कि उन्होंने पांच लाख रुपये भुगतान की मांग की। यह कैसा अहंकार है। मुख्य मुद्दा यह है कि इतनी ऊंचाई तक पहुंचने के बावजूद उनके लालच में कमी नहीं आई है।


अभिनेत्री को कार्यक्रम से बाहर करने की बात कही थी
शिवनकुट्टी ने कहा कि विभाग ने उस अभिनेत्री को कार्यक्रम से बाहर करने और कार्यक्रम के लिए समर्पित कलाकारों को चुनने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मैं अभिनेत्री का नाम नहीं बता रहा हूं। अगर मैं ऐसा करूंगा तो यह मीडिया में बड़ी खबर बन जाएगी। राज्य युवा महोत्सव अगले वर्ष जनवरी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों बच्चे हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed