{"_id":"60783a033bb1f72c5702219f","slug":"kerala-minister-vs-sunil-kumar-infected-with-coronavirus-for-the-second-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: दूसरी बार संक्रमित हुए केरल के कृषि मंत्री, बेटा भी चपेट में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का कहर: दूसरी बार संक्रमित हुए केरल के कृषि मंत्री, बेटा भी चपेट में
Thu, 15 Apr 2021 06:35 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, त्रिसूर
पीटीआई, त्रिसूर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
केरल के कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार
- फोटो : facebook.com/advvssunilkumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कृषि मंत्री वी एस सुनील कुमार पिछले सात महीने में दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एक फेसबुक पोस्ट में मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दोबारा संक्रमित होने के बाद वह यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
कुमार ने कहा कि उनका बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ है। भाकपा नेता ने कहा कि वह कोरोना वायरस से दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को कोविड—19 टीका लेने की तैयारी कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि सुनील कुमार पिछले साल सितंबर में कोरोना से संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुधवार को सर्दी महसूस होने और गंध नहीं आने के बाद उनकी जांच की गई। मंत्री ने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है और वह संक्रमण मुक्त होने तक अस्पताल में ही रहेंगे। कुमार ने उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेडिकल जांच कराने व पृथकवास में जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन