फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Legislative Assembly passed resolution urging central to withdraw One Nation One Election reform

Kerala: केरल विधानसभा में देश में एक साथ चुनाव कराने के खिलाफ प्रस्ताव, विजयन सरकार ने कराया पारित

Thu, 10 Oct 2024 02:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Oct 2024 02:46 PM IST
सार

प्रस्ताव मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की ओर से राज्य के विधायी कार्य मंत्री एमबी राजेश ने पेश किया। राजेश ने कहा कि यह प्रस्ताव देश की संघीय प्रणाली को कमजोर करेगा। यह भारत के संसदीय लोकतंत्र की विविधतापूर्ण प्रकृति को नुकसान पहुंचाएगा।

विज्ञापन
Kerala Legislative Assembly passed resolution urging central to withdraw One Nation One Election reform
पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल विधानसभा ने 'एक देश-एक चुनाव' के खिलाफ गुरुवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें केंद्र सरकार से अपील की गई है कि वह ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के प्रस्ताव को मंजूरी देने के अपने फैसले को वापस ले। विजयन सरकार ने इसे अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक करार दिया है। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के प्रस्ताव की अनुशंसा रामनाथ कोविंद पैनल द्वारा की गई है।

विज्ञापन


विधायी कार्य मंत्री एमबी राजेश ने पेश किया
यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की ओर से राज्य के विधायी कार्य मंत्री एमबी राजेश ने पेश किया। राजेश ने कहा कि यह प्रस्ताव देश की संघीय प्रणाली को कमजोर करेगा। यह भारत के संसदीय लोकतंत्र की विविधतापूर्ण प्रकृति को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि इससे देश में विभिन्न राज्य विधानसभाओं और स्थानीय स्वशासी निकायों के कार्यकाल में भी कटौती का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन


देश की संघीय व्यवस्था पर कब्जा करने जैसा
राजेश ने कहा कि यह निर्णय जनादेश के उल्लंघन समतुल्य, उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए एक चुनौती, चुनाव कराने की राज्य की शक्ति को हड़पने और देश की संघीय व्यवस्था पर कब्जा करने जैसा है। उन्होंने दलील दी कि समिति लोकसभा, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों को एक खर्च के रूप में देख रही है, लेकिन ऐसा करना अलोकतांत्रिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed