फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala High Court terms Tanur boat accident as haunting, initiates suo motu PIL

Kerala: केरल नाव हादसे का HC ने लिया संज्ञान, घटना को बताया डरावना, कहा- बच्चों की लाशें देखकर सो नहीं पाए

Tue, 09 May 2023 12:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 09 May 2023 12:57 PM IST
सार

केरल के कोल्लम से कोट्टायम जाने वाली एक नाव पलाना 1924 में डूब गई थी। इस घटना को भी पीठ ने याद किया। पीठ ने कहा कि इस तरह की नौका विहार त्रासदी 1924 में हुई थी।

विज्ञापन
Kerala High Court terms Tanur boat accident as haunting, initiates suo motu PIL
केरल हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में थूवलथीरम समुद्र तट के पास रविवार शाम एक हाउसबोट पलट गई थी। इस हादसे में 15 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी। केरल उच्च न्यायालय ने इस दुर्घटना को मंगलवार को चौंकाने वाला और भयावह बताया। हाईकोर्ट ने इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए खुद ही एक जनहित याचिका दायर की है। उसका कहना है कि अधिकारियों ने कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन करके जहाज को संचालन की अनुमति क्यों दी थी इसका पता लगाना जरूरी है। 

विज्ञापन


अधिकारी से जानकारी मांगी
न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन और शोभा अन्नम्मा एपेन की पीठ ने कहा कि बच्चों के शरीर को देखकर दिल कांप सा गया। उनके दिल से खून बह रहा था और शवों को देखकर रातों की नींद गायब हो गई है। पीठ ने कहा कि यह दुर्घटना कोई सामान्य हादसा नहीं है। यह घटना कठोरता, लालच और आधिकारिक उदासीनता के चलते हुई है। ऐसा हादसा फिर न हो इसके लिए सच सामने लाना महत्वपूर्ण है। इसलिए याचिका दायर की गई है। साथ ही पीठ ने क्षेत्र के प्रभारी बंदरगाह अधिकारी से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


हाई कोर्ट ने 1924 की घटना को किया याद
केरल के कोल्लम से कोट्टायम जाने वाली एक नाव पलाना 1924 में डूब गई थी। इस घटना को भी पीठ ने याद किया। पीठ ने कहा कि इस तरह की नौका विहार त्रासदी 1924 में हुई थी। केरल ने तब महाकवि कुमारनासन को खो दिया था, जो केरल के तिकड़ी कवियों में से एक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाव रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे तानूर इलाके में थूवलथीरम बीच के मुहाने के पास पलट गई। जिला अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में से 15 आठ महीने से 17 साल की उम्र के नाबालिग थे और दुर्घटनाग्रस्त नाव पर 37 लोग सवार थे। कई अभी भी लापता हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed