फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala High Court permitted man to go outside to buy food for his cats

केरल हाईकोर्ट ने पालतू बिल्लियों का खाना खरीदने के लिए उनके मालिक को दी बाहर जाने की अनुमति

Mon, 06 Apr 2020 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 06 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Kerala High Court permitted man to go outside to buy food for his cats
सांकेतिक तस्वीर

केरल उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन के दौरान पालतू बिल्लियों के खाने का सामान खरीदने के लिये उसके मालिक को उसकी कार से बाहर जाने की सोमवार को अनुमति प्रदान कर दी। न्यायमूर्ति एके जयशंकरन नाम्बियार और न्यायमूर्ति शाजी पी चाली की पीठ ने तीन पालतू बिल्लियों के मालिक प्रकाश की याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि पशुओं का आहार और चारा आवश्यक वस्तुओं के दायरे में आता है।

विज्ञापन


अदालत ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता न्यायिक आदेश के साथ स्व-घोषणा के आधार पर अपनी बिल्लियों के लिये खाद्य सामग्री खरीदने बाहर जा सकता है। प्रकाश ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि उसके पास बिल्लियों के खाने का सामान खत्म हो गया है और पुलिस उसे उसकी बिल्लियों का खाना खरीदने के लिये गाड़ी का पास नहीं दे रही है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने कहा कि अपनी कार के पास हेतु उसने चार अप्रैल को ऑनलाइन आवेदन किया था। अदालत ने जब यह पूछा कि क्या बिल्लियां दूसरा खाना नहीं खाती हैं तो याचिकाकर्ता ने कहा कि बिल्लियां बिस्कुट खाती हैं और उसे तीन सप्ताह के लिये सात किलोग्राम बिस्कुट की जरूरत होती है। याचिकाकर्ता शाकाहारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed