फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala High Court: Loss of employment due to vaccine is a violation of fundamental rights, read five news

केरल हाईकोर्ट : टीके के कारण रोजगार छिन जाना मौलिक अधिकारों का हनन, पढ़ें छह खबरें

Wed, 17 Nov 2021 06:38 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कोच्चि/नई दिल्ली।
एजेंसी, कोच्चि/नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 17 Nov 2021 06:38 AM IST
विज्ञापन
Kerala High Court: Loss of employment due to vaccine is a violation of fundamental rights, read five news
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media

केरल हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि सरकार द्वारा टीका लगाए जाने के कारण किसी नागरिक का रोजगार छिन जाना या यात्रा पर प्रतिबंध होना, उसके मौलिक अधिकारों का हनन है। अदालत ने केंद्र से साथ ही यह भी पूछा कि अगर सरकार द्वारा लगाए जा रहे टीके से किसी की आजीविका चली जाए तो उसकी शिकायत सुनना क्या सरकार का कर्तव्य नहीं है?

विज्ञापन


दरअसल एक व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त तीसरी खुराक लगवाने की याचिका दायर की है ताकि वह सऊदी अरब जा सके, जहां वह कोरोना से पहले वेल्डर का काम करता था। दरअसल सऊदी में कोवाक्सिन को मान्यता नहीं है।
विज्ञापन


भारत का पोचमपल्ली चुना गया दुनिया का श्रेष्ठ पर्यटन गांव
तेलंगाना का पोचमपल्ली विश्व का श्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने यह चुनाव किया है। स्पेन में 2 दिसंबर को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस चयन का उद्देश्य उन गांवों को पुरस्कृत करना है, जो ग्रामीण स्थलों के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। हैदराबाद से 50 किमी दूर पोचमपल्ली भारत के सिल्क सिटी के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम और बारिश के बीच भगवान अयप्पा के दर्शन शुरू
केरल में महामारी, खराब मौसम और बारिश के बीच मंगलवार को सबरीमला मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान अयप्पा के दर्शन शुरू कर दिए। मंदिर के प्रमुख पुजारी एन परमेश्वरन द्वारा मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दरवाजे खोल दिए गए। मंदिर प्रशासन के अनुसार दो माह तक दर्शन चलेगा।

ऑस्ट्रेलिया में शोध-तकनीक पर गूगल खर्च करेगा 5,471 करोड़  
गूगल ऑस्ट्रेलिया में पांच वर्ष में 5471 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इस घोषणा से पहले उसने यहां अपनी सेवाएं  समाप्त करने की धमकी दे दी थी। हालांकि, सरकार के सख्त रुख के बाद अब उसकी मालिकाना कंपनी अल्फाबेट को घुटने टेकने पड़े। यह राशि ऑस्ट्रेलिया में क्लाउड आधारित तकनीक के विस्तार, अध्ययनकर्ताओं व इंजीनियरों की रिसर्च लैब व कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन  के साथ सहयोग पर खर्च होगी।

गूगल की इस घोषणा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि इससे देश को 2030 तक विश्व की 10 सबसे बड़ी तकनीकी अर्थव्यवस्था बनने में मदद मिलेगी। विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग व गणित के क्षेत्रों व कंप्यूटर साइंस और एआई के नए विकसित होते क्षेत्रों में नौकरियां बढ़ेंगी।

आरएसएस कार्यकता की हत्या में एनआईए से जांच की मांग
केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने मंगलवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करते हुए पलक्कड़ में आरएसएस कार्यकर्ता संजीत की हत्या के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए सुरेंद्रन ने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का हाथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन से मांग है कि जांच एनआईए को सौंपी जाए।

पाक में ट्रेन से टकराई वैन, तीन विद्यार्थियों की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में फाटक रहित एक रेलवे क्रॉसिंग पर एक यात्री ट्रेन ने कॉलेज वैन को टक्कर मार दी जिससे तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई और नौ अन्य जख्मी हो गए। ट्रेन जरांवाला से लाहौर जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, बचाव इंजीनियर और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।


बचाव अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को डीएचक्यू अस्पताल पहुंचाया जहां तीन छात्राओं की हालत नाजुक है। बता दें कि दो साल के अंतराल के बाद इस मार्ग पर ट्रेन सेवा बहाल की गई है और जिला प्रशासन की बनाई अस्थाई क्रॉसिंग पर घटना के वक्त कोई अधिकारी तैनात नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed