{"_id":"60a585468ebc3e29c3413a6a","slug":"kerala-high-court-given-approval-for-the-swearing-in-ceremony-of-the-new-government-cm-pinarayi-vijayan-will-take-oath-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: नई सरकार के शपथग्रहण समारोह को हाईकोर्ट की हरी झंडी, पिनराई विजयन आज लेंगे शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: नई सरकार के शपथग्रहण समारोह को हाईकोर्ट की हरी झंडी, पिनराई विजयन आज लेंगे शपथ
Thu, 20 May 2021 03:08 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 20 May 2021 03:08 AM IST
सार
- तिरुवनंतपुरम के एक स्टेडियम में सीमित लोगों की मौजूदगी में विजयन आज लेंगे शपथ
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को नवनिर्वाचित सरकार के फिजिकल शपथग्रहण समारोह को मंजूरी दे दी। कोर्ट ने कहा, कोरोना महामारी के मद्देनजर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन बृहस्पतिवार को तिरुवनंतपुरम के एक स्टेडियम में शपथ ले सकते हैं। कोर्ट डॉ केजी प्रिंस की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से 500 से अधिक लोगों की उपस्थिति में होने वाले शपथग्रहण पर चिंता जताते हुए कोर्ट से दखल देने की अपील की थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अधिक विधायक होने के बावजूद कम संख्या में लोगों की मौजूदगी में शपथग्रहण हुआ है। इसी तरह केरल में भी सरकार को कम लोगों की उपस्थिति में शपथ लेनी चाहिए।
विज्ञापन
याचिका में दलील दी गई थी कि तिरुवनंतपुरम समेत राज्य के चार जिलों में तीसरा लॉकडाउन लगाया है। कोर्ट ने कहा, दलों को यह तय करना होगा कि क्या उनके सभी विधायकों की मौजूदगी जरूरी है। साथ ही सभी विधायकों के जीवनसाथी और रिश्तेदारों को भी निमंत्रण देने से बचा जा कसता है। सभी विधायक अपने घर से भी शपथग्रहण देख सकते हैं। इसके अलावा सिर्फ उन्हीं अधिकारियों को समारोह में शामिल किया जाए जिनकी आवश्यकता हो। कोर्ट ने साथ ही सरकार को विशेष मेहमानों के निमंत्रण पर भी विचार करें।
विज्ञापन