फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala : Harassed Over Dowry, Woman Dies By Suicide After Sending Pics Of Her Injuries To Family

केरल: दहेज को लेकर प्रताड़ित थी महिला, परिवार वालों को अपनी चोटों की तस्वीरें भेजने के बाद दे दी जान

Wed, 23 Jun 2021 02:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 23 Jun 2021 02:06 PM IST
सार

ससुराल वालों से परेशान होकर जान देने वाली  विस्मया नायर के मां-पापा जहां एक ओर अपनी बेटी को खोने के से दुखी हैं। वहीं दूसरी ओर अपने दामाद पर बेहद गुस्सा है। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि अपनी घर की रौनक को वो जहां भेज रहे हैं, वहां उसके साथ जानवरों जैसा सलूक किया जाएगा।  
 

विज्ञापन
Kerala : Harassed Over Dowry, Woman Dies By Suicide After Sending Pics Of Her Injuries To Family
पति के साथ एस विस्मया - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल में दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर 24 वर्षीय एस  विस्मया नायर ने अपनी जान दे दी। विस्मया के मां-पापा जहां एक ओर अपनी बेटी को खोने से दुखी हैं। वहीं दूसरी ओर अपने दामाद पर बेहद गुस्सा है। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि अपनी घर की रौनक को वो जहां भेज रहे हैं, वहां उसके साथ जानवरों जैसा सलूक किया जाएगा।

विज्ञापन


आयुर्वेद की पढ़ाई कर रही एस विस्मया की शादी एक सरकारी कर्मचारी एस किरन कुमार से हुई थी। विस्मया के पिता ने अपनी क्षमता के मुताबिक, दहेज भी दिया था। इसमें एक एकड़ जमीन, 10 लाख की गाड़ी और आभूषण थे, लेकिन एस किरन कुमार इससे खुश नहीं था। उसे लगता था कि उसकी कीमत कहीं इससे ज्यादी थी असैा एये दहेज कम मिला है। 
विज्ञापन


विस्मया के परिवार का कहना है कि उसका पति उसे कम दहेज के लिए परेशान करता था। वो रोज-रोज के तानों से तंग आ चुकी थी और अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले अपने पति को व्हाट्सऐप पर मैसेज की झड़ी लगा दी थी। केरल पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दहेज कम मिलने को लेकर वो अपनी पत्नी का ताने सुनाता था। इतना ही नहीं वो पत्नी से मारपीट भी करता था। रोज-रोज के तानों और मारपीट से तंग आकर एस विस्मया को लगा कि इस तरह की जिंदगी जीते से तो मर जाना ही बेहतर है और उसने मौत को गले लगा लिया। विस्मया के पिता ने कहा कि एक बार तो एस किरन कुमार ने उनकी आंखों के सामने पीटा था, लेकिन समझाने बुझाने के बाद वो मान गया। अगर उन्हें पता रहा होता कि उनकी बेटी इतना बड़ा कदम उठाएगी तो वो उसे कभी नहीं भेजते।


राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान
पिता के मुताबिक, उसका दामाद चाहता था कि उसे 10 लाख रुपये और मिले, लेकिन वो इतनी रकम दे पाने की स्थिति में नहीं था। इससे नाराज होकर वो उनकी बेटी को मारा-पीटा करता था। उनकी बेटी जब इस तरह के हालात से तंग आ गई तो उसने खुदकुशी का भयावह फैसला किया। परिवार का कहना है कि उनकी तरफ से एस किरन कुमार को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वो कुछ भी समझने के लिए तैयार नहीं था। मीडिया रिपोर्ट के आधार राज्य महिला आयोग ने केस दर्ज किया है और पुलिस से जानकारी मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed