फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala govt says No new positive case of Nipah a big relief; situation under control

बड़ी राहत: लगातार दूसरे दिन निपाह का कोई नया पॉजिटिव केस नहीं, वीना जॉर्ज बोलीं- स्थिति नियंत्रण में है

Sun, 17 Sep 2023 11:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 17 Sep 2023 11:03 PM IST
सार

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि यह राज्य के लिए एक बड़ी राहत है कि वायरस का कोई नया सकारात्मक मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वे उत्तरी केरल जिले में निपाह की स्थिति की समीक्षा के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।

विज्ञापन
Kerala govt says No new positive case of Nipah a big relief; situation under control
निपाह वायरस - फोटो : iStock

विस्तार

केरल में निपाह वायरस का बढ़ता संक्रमण स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है। अब तक यहां छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है, एक हजार से अधिक निकट संपर्क में आए लोगों की स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है। कोझिकोड जिले से शुरू हुआ संक्रमण अब 30 से अधिक शहरों में बढ़ गया है। इस बीच, राज्य के लिए राहत भरी खबर आई है। रविवार को सरकार ने बताया कि फिलहाल राज्य में स्थिति नियंत्रण में है। राज्य में लगातार दूसरे दिन कोई भी नया रोगी नहीं मिला है।  

विज्ञापन


राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि यह राज्य के लिए एक बड़ी राहत है कि वायरस का कोई नया सकारात्मक मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वे उत्तरी केरल जिले में निपाह की स्थिति की समीक्षा के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने बताया कि नौ वर्षीय लड़के समेत चार संक्रमित व्यक्तियों की हालत में सुधार हो रहा है। बच्चे को फिलहाल वेंटिलेटर से भी हटा दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि चमगादड़ों में वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए 36 चमगादड़ों के नमूने लिए गए हैं और पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) को भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जॉर्ज ने बताया कि चूंकि सभी संक्रमित व्यक्ति एक ही व्यक्ति के कारण वायरस की चपेट में आए थे, ऐसे में यह साफ था कि वायरस की ये दूसरी लहर नहीं थी। इसे जीनोम सिक्वेसिंग से भी साबित किया जा सकता है जो किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 1,233 संपर्कों का पता लगाया गया है। उनमें से 352 उच्च जोखिम वाली श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 सितंबर तक प्रतिबंध
केरल का कोझिकोड जिला, इस संक्रमण के सबसे अधिक जोखिम वाला माना जा रहा है। खतरे को ध्यान में रखते हुए यहां के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 24 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों में लोगों को न जाने की सलाह दी है। फलों-सब्जियों को खाने से पहले उसे अच्छी तरह से साफ करें। पक्षियों द्वारा कटा हुआ फल न खाएं। इसके अलावा कुछ समय से बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण बने हुए हैं तो इस बारे में किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। संक्रमण से बचाव करते रहना सभी के लिए जरूरी है।

इस बीच, कोझिकोड जिला कलेक्टर ए गीता ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि राज्य सरकार ने अपनी ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन प्रणाली के तहत निपाह के संबंध में एक विशेष बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवा शुरू की है।
 
बता दें कि राज्य में निपाह संक्रमण के कुल मामलों की संख्या छह है, जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और चार लोगों का इलाज किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और आईसीएमआर के अध्ययन में पाया गया है कि सिर्फ कोझिकोड ही नहीं बल्कि पूरा राज्य इस तरह के संक्रमण से ग्रस्त है।


राज्य में बिगड़ते हालात को देखते हुए पड़ोसी राज्यों में को भी अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी से अपील की है कि प्रभावित क्षेत्रों में फिलहाल अनावश्यक यात्रा  करने से बचें और इस वायरल संक्रमण से बचाव के लिए प्रयास करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed