फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor rejects CM allegations of interference in VC appointments

Kerala: कुलपतियों की नियुक्ति में कोई दखल नहीं, राज्यपाल ने सीएम पर लगाया तस्करों के संरक्षण का आरोप

Thu, 03 Nov 2022 01:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम/ नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम/ नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 03 Nov 2022 01:03 PM IST
सार

खान ने कहा कि अगर राज्य सरकार, सीएमओ और सीएम के करीबी लोग तस्करी की गतिविधियों में लिप्त हैं, तो निश्चित रूप से मेरे लिए हस्तक्षेप करने का मौका है। खान ने मुख्यमंत्री को खुले तौर पर चुनौती देते हुए पूछा कि क्या वह अपने आरोपों को साबित करने में असमर्थ होने पर इस्तीफा देने को तैयार हैं? 

विज्ञापन
Governor rejects CM allegations of interference in VC appointments
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : PTI

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य के विश्व विद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्तियों (VC appointments) में उनके द्वारा राजनीतिक दखल के मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही राज्यपाल ने सीएम पिनाराई विजयन को चुनौती दी कि वे उनकी दखलंदाजी के सबूत दें या इस्तीफा दे दें। उन्होंने यह भी कहा कि उनके दखल का एक भी सबूत मिला तो वे पद छोड़ने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यह भी आरोप लगाया कि केरल का मुख्यमंत्री कार्यालय (KERALA CMO) राज्य में तस्करी को संरक्षण दे रहा है। ऐसी स्थिति में उनके लिए दखल का आधार है। खान ने कहा, 'मैंने कभी हस्तक्षेप नहीं किया, लेकिन अब मैं देख रहा हूं कि सभी तरह की तस्करी गतिविधियों को मुख्यमंत्री के कार्यालय द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। अब किताबें लिखी जा रही हैं। सीएमओ में बैठे लोग कन्नूर विश्वविद्यालय के वीसी को अपने अपात्र और अयोग्य रिश्तेदारों को नियुक्त करने के लिए निर्देशित करते हैं। मैंने इसमें कभी दखल नहीं दिया।'
विज्ञापन


तस्करी को संरक्षण के खिलाफ दखल देने का अधिकार
खान ने कहा कि अगर राज्य सरकार, सीएमओ और सीएम के करीबी लोग तस्करी की गतिविधियों में लिप्त हैं, तो निश्चित रूप से मेरे लिए हस्तक्षेप करने का मौका है। खान ने मुख्यमंत्री को खुले तौर पर चुनौती देते हुए पूछा कि क्या वह अपने आरोपों को साबित करने में असमर्थ होने पर इस्तीफा देने को तैयार हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या सीएम इस्तीफा देने को तैयार हैं?
केरल के राज्यपाल खान ने कहा, 'वे (वाम सरकार और सीएम) कह रहे हैं कि मैं आरएसएस के लोगों को लाने के लिए यह (कुलपतियों के खिलाफ कार्रवाई) कर रहा हूं। लेकिन, यदि मैंने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए एक भी आरएसएस के व्यक्ति को कुलपति नामित किया हो तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं, लेकिन क्या सीएम यदि सबूत नहीं दे पाए तो वे इस्तीफा देने को तैयार हैं? 


सीएम विजयन ने लगाया था आरोप
राज्यपाल ने कहा कि जब आप मुझ पर गंभीर आरोप लगाते हैं तो आपके पास सबूत होना चाहिए। उनसे पूछा गया था कि विजयन ने आरोप लगाया है कि आप वीसी नियुक्ति में दखल दे रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं। तिरुवनंतपुरम के एक कार्यक्रम में सीएम विजयन ने कहा था कि राज्यपाल आरएसएस व संघ परिवार के लोगों को कुलपति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके जरिए वे अपना एजेंडा थोपना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed