फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Gold Smuggling Case: Youth Congress workers protest, demanded resignation of Chief Minister pinarayi vijayan

सोना तस्करी मामला: यूथ कांग्रेस का सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की

Thu, 29 Oct 2020 12:57 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 29 Oct 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Kerala Gold Smuggling Case: Youth Congress workers protest, demanded resignation of Chief Minister pinarayi vijayan
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन - फोटो : ANI

केरल सोना तस्करी मामले में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तिरुवनंतपुरम में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया है। प्रदर्शनकारी मामले में पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर की संलिप्तता पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि बुधवार को केरल सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के पूर्व मुख्य सचिव सीएमओ एम शिवशंकर को गिरफ्तार किया। आज शिवशंकर को अदालत में पेश किया जाएगा।

दरअसल, केरल उच्च न्यायालय ने सोने की तस्करी से जुड़े मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के निलंबित अधिकारी एम शिवशंकर की अंतरिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें हिरासत में लिया।

ईडी अधिकारियों की एक टीम ‘आयुर्वेद अस्पताल’ पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव का वहां इलाज चल रहा था। शिवशंकर को कार में एर्नाकुलम ले जाया गया। इससे पहले, शिवशंकर की दो अंतरिम जमानत याचिकाओं को बुधवार को खारिज कर दिया गया था। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीमा शुल्क विभाग मामले की जांच कर रहा है। बता दें कि सीमा शुल्क विभाग ने गत पांच जुलाई को 15 करोड़ रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), सीमा शुल्क विभाग और प्रवर्तन निदेशालय समेत केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में अलग अलग जांच कर रही हैं। 


एनआईए ने इस मामले में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत सुरेश, सरित पीएस, संदीप नायर और फैजल फरीद सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुरेश और सरित संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी हैं। मामला संयुक्त अरब अमीरात के तिरुवनंतपुरम स्थित वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के नाम का इस्तेमाल कर राजनयिक सामान के जरिए सोने की तस्करी की कोशिश से जुड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed