केरल सोना तस्करी मामला : ईडी ने अदालत से शिवशंकर के संदेशों की जांच कराने की मांग की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सेशन कोर्ट में बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर ने अप्रैल, 2019 में कुछ अधिकारियों को राजनयिक सामान की निकासी के लिए संदेश भेजे थे। ईडी ने कहा कि इन संदेशों की सीमा शुल्क अधिकारियों से जांच कराई जानी चाहिए।
#KeralaGoldSmugglingCase: ED today submitted in Principal Sessions Court that M Sivasankar, former Principal Secy of Kerala CMO, also spoke/sent message to some officer in April 2019 for clearance of some diplomatic baggage which was to be examined by Customs Authorities. pic.twitter.com/VGkRMjyoZL
— ANI (@ANI) October 29, 2020विज्ञापन
केरल के सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजय के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को अदालत ने सात दिनों की प्रवर्तन निदेशायल की हिरासत में भेज दिया है। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एम शिवशंकर को हिरासत में लेने के दौरान सात घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
कोच्चि अदालत में गुरुवार को शिवशंकर की पेशी हुई, जहां से उन्हें सात दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। अब एजेंसी केरल सोना तस्करी मामले में विस्तार से पूछताछ करेगी। इससे पहले, ईडी के अधिकारियों की टीम बुधवार को वंचीयूर के एक निजी आयुर्वेद अस्पताल पहुंची थी, जहां शिवशंकर पीठ में दर्द का इलाज करा रहे थे। केरल उच्च न्यायालय द्वारा शिवशंकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद ईडी अधिकारियों ने उन्हें ले लिया। ईडी की टीम आईएएस अधिकारी को अपने कोच्चि स्थित कार्यालय ले गई।