फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: court sentences 80 year old man to cumulative 45 years jail term

Kerala: केरल की अदालत ने 80 वर्षीय व्यक्ति को सुनाई कुल 45 साल जेल की सजा, जानें क्या है मामला

Thu, 22 Feb 2024 06:38 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 22 Feb 2024 06:38 PM IST
सार

Kerala: पीड़िता के घर के पास दोषी व्यक्ति की दुकान थी। एक दिन जब व्यक्ति ने देखा कि लड़की के घर पर कोई नहीं है, तो वह घर में घुस गया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Kerala: court sentences 80 year old man to cumulative 45 years jail term
कोर्ट (प्रतीकात्मक) - फोटो : istock

विस्तार

केरल में 80 वर्षीय व्यक्ति को कुल 45 साल जेल की सजा सुनाई गई है। राज्य की एक अदालत ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के लिए यह सजा सुनाई है। यह मामला केरल के इडुक्की जिले का है।
विज्ञापन


इडुक्की फास्ट ट्रैक विशेष अदालत के न्यायाधीश टी.जी. वर्गीस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत व्यक्ति को कुल 45 साल की अलग-अलग सजा सुनाई है। यह जानकारी विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) शिजो मोन जोसेफ ने दी। एसपीपी ने बताया कि चूंकि सजाएं एक साथ काटनी होंगी और दोषी को दी गई जेल की अधिकतम सजा 20 साल थी, इसलिए वह 20 साल जेल में काटेगा।
विज्ञापन


जुर्माना भी लगा; पीड़िता के पुनर्वास का भी निर्देश 
अदालत ने दोषी पर 60,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि यदि दोषी से यह जुर्माना मिला है तो उसे पीड़िता को दिया जाना चाहिए।

अभियोजक ने कहा कि अदालत ने जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण को लड़की के पुनर्वास के लिए 50,000 रुपये का भुगतान करने का भी निर्देश दिया है।

क्या थी घटना?
एसपीपी ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना 2021 में हुई थी। जब यह घटना घटी तब लड़की के घर पर कोई नहीं था। लड़की के पिता की मृत्यु हो चुकी थी जबकि उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था। लड़की की देखभाल एक बुजुर्ग दंपती कर रहा था जो उसके पिता के रिश्तेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पीड़िता के घर के पास दोषी व्यक्ति की दुकान थी। एक दिन जब व्यक्ति ने देखा कि लड़की के घर पर कोई नहीं है, तो वह घर में घुस गया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed