Video: वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़, सीएम विजयन ने की निंदा
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाली ने बताया कि आज दोपहर करीब 3 बजे एसएफआई कार्यकर्ताओं और नेताओं के एक समूह ने वायनाड सांसद राहुल गांधी के कार्यालय पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ हुई। भारतीय युवा कांग्रेस ने एक ट्वीट कर आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाली ने बताया कि आज दोपहर करीब 3 बजे एसएफआई कार्यकर्ताओं और नेताओं के एक समूह ने वायनाड सांसद राहुल गांधी के कार्यालय पर धावा बोला और तोड़फोड़ की। उन्होंने कार्यालय के लोगों, राहुल गांधी के कर्मचारियों पर बेरहमी से हमला किया। हमें इसका कारण नहीं पता। घटना की मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने निंदा की है।
बताया जा रहा है कि वायनाड में गांधी के कार्यालय के खिलाफ सत्तारूढ़ माकपा की छात्र शाखा एसएफआई का विरोध मार्च उस वक्त हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने सांसद के कार्यालय में प्रवेश किया और कथित तौर पर तोड़फोड़ की। पुलिस ने आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पथराव और लाठीचार्ज में एक पुलिस अधिकारी के घायल होने की सूचना है।
#WATCH | Kerala: Congress MP Rahul Gandhi's office in Wayanad vandalised.
विज्ञापन विज्ञापन
Indian Youth Congress, in a tweet, alleges that "the goons held the flags of SFI" as they climbed the wall of Rahul Gandhi's Wayanad office and vandalised it. pic.twitter.com/GoCBdeHAwy — ANI (@ANI) June 24, 2022
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उनका कहना है कि वे बफर जोन के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि इस मामले में राहुल गांधी की क्या भूमिका है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, अगर उस मुद्दे में कुछ भी करने योग्य हो सकता है, तो वह केरल के सीएम द्वारा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वायनाड के आम लोगों को देखकर राहुल गांधी ने हस्तक्षेप के लिए सीएम को पत्र लिखा। उन्होंने पीएम को पत्र भी लिखा है, लेकिन हमें समझ नहीं आता कि ये एसएफआई लड़के किस हिसाब से राहुल गांधी के दफ्तर तक मार्च कर रहे हैं और हमला कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह पुलिस की मौजूदगी में हुआ। यह सीपीएम नेतृत्व की स्पष्ट साजिश है। पिछले 5 दिनों से ईडी उनसे पूछताछ कर रही है उसके बाद मुझे नहीं पता कि केरल सीपीएम कांग्रेस या राहुल पर हमला करने के नरेंद्र मोदी वाले रास्ते पर क्यों जा रही है? मुझे लगता है कि सीताराम येचुरी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विनीत पुनिया कांग्रेस के आंतरिक संचार विभाग के प्रभारी नियुक्त
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने शुक्रवार को पार्टी संचार विभाग में तीन पदाधिकारियों की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र में बताया गया है कि एआईसीसी के सचिव विनीत पुनिया को पार्टी के आंतरिक संचार का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वैभव वालिया को संचार विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। अमिताभ दुबे को संचार विभाग में निगरानी और अनुसंधान विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तीनों नेताओं की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है।