{"_id":"623c20ed062ecf5f72136493","slug":"kerala-congress-mp-alleged-manhandled-by-delhi-police-during-protest-against-silverline-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के विपक्षी सांसदों का आरोप: प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने पिटाई की, सिल्वरलाइन परियोजना का कर रहे थे विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल के विपक्षी सांसदों का आरोप: प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने पिटाई की, सिल्वरलाइन परियोजना का कर रहे थे विरोध
Thu, 24 Mar 2022 01:12 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:12 PM IST
सार
केरल के सभी विपक्षी सांसद राज्य की सिल्वरलाइन परियोजना का विरोध कर रहे थे इसी दौरान पुलिस के साथ हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
केरल के विपक्षी सांसदों और पुलिस के बीच हाथापाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के कुछ विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को लोकसभा में आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की एक परियोजना के विरोध में आज मार्च निकालने के दौरान संसद के निकट पुलिस ने उन्हें जबरन रोका तथा धक्कामुक्की एवं पिटाई की। सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सांसद के. सुरेश और आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने यह विषय उठाया।
विज्ञापन
केरल सरकार की सिल्वरलाइन परियोजना का विरोध
सुरेश ने कहा कि आज सुबह कुछ महिला सदस्यों समेत करीब 10 सांसदों ने विजय चौक से संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा तक के लिए विरोध मार्च निकाला था। यह विरोध मार्च केरल की सिल्वरलाइन परियोजना (राज्य सरकार की रेल परियोजना) को लेकरथा जिसका विरोध पिछले कई दिनों से केरल में हो रहा हैं। विरोध मार्च निकालने के बाद पुलिस ने हमें रोक लिया और संसद में घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने हमारे साथ धक्कामुक्की की, पिटाई की और हमला किया। सुरेश के अनुसार, सांसदों ने पुलिस को बताया कि वे संसद सदस्य हैं तथा विरोध और नारेबाजी करना उनका अधिकार है, इसके बावजूद पुलिस ने रोका जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
यह विशेषाधिकार का मामला प्रेमचंद्रन
प्रेमचंद्रन ने कहा कि यह विशेषाधिकार का मामला बनता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस का क्या अधिकार है कि वह सांसदों को संसद में प्रवेश करने से जबरन रोके। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मैं चैम्बर में बुलाकर आपसे घटनाक्रम के बारे में बात करूंगा। फिर संबंधित अधिकारियों से भी बात करूंगा।