{"_id":"5f86a433d83a3a6fc0783f9c","slug":"kerala-congress-m-faction-walks-out-of-udf-jose-k-mani-to-quit-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल कांग्रेस (एम) ने यूडीएफ से अलग होने का किया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल कांग्रेस (एम) ने यूडीएफ से अलग होने का किया फैसला
Wed, 14 Oct 2020 12:39 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
जोस के मणि
- फोटो : ANI
जोस के मणि के नेतृत्व वाले केरल कांग्रेस (एम) धड़े ने राज्य में कांग्रेस नीत यूडीएफ से अपने दशकों पुराने संबंध तोड़ने और सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ के साथ मिलकर काम करने की घोषणा की है। पार्टी नेता जोस के मणि ने यह भी कहा कि वह यूडीएफ की मदद से जीती राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ देंगे।
विज्ञापन
जोस ने एक संवाददाता सम्मेलन में धड़े की राजनीतिक स्थिति की घोषणा करते हुए उम्मीद जताई कि एलडीएफ नेतृत्व सत्तारूढ़ मोर्चे में उनकी पार्टी के प्रवेश पर फैसला करेगा।
विज्ञापन