{"_id":"697442d8824adba2a509652d","slug":"kerala-congress-leader-ramesh-chennithala-denied-shashi-tharoor-annoyed-with-party-reports-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tharoor: 'थरूर पार्टी से गुस्सा नहीं हैं...', कांग्रेस सांसद के मनमुटाव की खबरों पर क्या बोले रमेश चेन्निथाला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tharoor: 'थरूर पार्टी से गुस्सा नहीं हैं...', कांग्रेस सांसद के मनमुटाव की खबरों पर क्या बोले रमेश चेन्निथाला?
Sat, 24 Jan 2026 09:26 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 24 Jan 2026 09:26 AM IST
सार
कांग्रेस पार्टी और पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथाला ने थरूर की नाराजगी की खबरों को खारिज कर दिया है। चेन्निथाला ने बताया कि थरूर किस कारण पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद
- फोटो : X (@ShashiTharoor)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के पार्टी से नाराज होने की खबरें आम हैं। खासकर जब कुछ ही महीनों में केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव को लेकर एआईसीसी की बैठकों से थरूर गायब हैं। ऐसे में शशि थरूर की नाराजगी कई सवाल खड़े कर रही है। लेकिन अब केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथाला ने थरूर की नाराजगी की खबरों को खारिज कर दिया।
क्या बोले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथाला?
दिल्ली में मौजूद रमेश चेन्निथाला से जब मीडिया ने थरूर की नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'शशि थरूर पार्टी से नाराज नहीं हैं और वे पार्टी की बैठक में इसलिए शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्होंने पहले ही केरल साहित्य मंच में शामिल होने का वादा कर दिया था और उन्होंने इस बारे में पार्टी नेताओं को सूचित भी किया था।'
थरूर और कांग्रेस पार्टी में मतभेद की खबरें
विज्ञापन
क्या बोले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथाला?
दिल्ली में मौजूद रमेश चेन्निथाला से जब मीडिया ने थरूर की नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'शशि थरूर पार्टी से नाराज नहीं हैं और वे पार्टी की बैठक में इसलिए शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्होंने पहले ही केरल साहित्य मंच में शामिल होने का वादा कर दिया था और उन्होंने इस बारे में पार्टी नेताओं को सूचित भी किया था।'
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | On Congress MP Shashi Tharoor, Congress leader Ramesh Chennithala says, "He is not annoyed with the party. He said he could not come due to his prior commitment in Kerala Literary Forum in Calicut. He is not angry with the party leadership..." (23.01) pic.twitter.com/VGMK9BBkXX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 24, 2026
थरूर और कांग्रेस पार्टी में मतभेद की खबरें
- दरअसल तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर और पार्टी नेतृत्व के बीच मतभेद की कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं। थरूर खुद अपने बयानों से संकेत दे चुके हैं कि उनके और पार्टी नेतृत्व के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं और वे कांग्रेस की बैठकों में भी शामिल नहीं हो रहे हैं।
- केरल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में शशि थरूर का चुनावी परिदृश्य से गायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है। ऊपर से शुक्रवार को कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के एक बयान ने भी साफ कर दिया कि कांग्रेस पार्टी थरूर को तवज्जो नहीं दे रही है।
- कांग्रेस पार्टी की बैठकों में शशि थरूर के शामिल नहीं होने को लेकर जब संदीप दीक्षित से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'सभी मजबूत और जनाधार वाले वरिष्ठ नेता पार्टी की बैठकों में शामिल हो रहे हैं। जो भी जरूरी हैं, वे सब आ रहे हैं। अगर कोई बड़ा नेता नहीं हैं और उसकी जरूरत नहीं है तो उसके न आने से कोई फर्क नहीं पड़ता।'
- थरूर, कांग्रेस पार्टी में अपनी भूमिका से खुश नहीं हैं और वे कई बार इसे लेकर सवाल उठा चुके हैं। थरूर कई बार एनडीए सरकार की नीतियों की तारीफ भी कर चुके हैं। वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी थरूर एनडीए सरकार की सराहना कर चुके हैं। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि थरूर एनडीए का साथ भी जा सकते हैं।
- थरूर ने ये भी कहा कि कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगता है कि केरल कांग्रेस में नेतृत्वकर्ता की कमी है। थरूर ने कहा कि अगर पार्टी को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है तो उनके पास अन्य विकल्प भी हैं, जिनमें किताबें लिखना भी शामिल है।