फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM Vijayan condemned alleged caste discrimination faced by Devaswom Minister K Radhakrishnan at temple

केरल: दलित मंत्री के साथ मंदिर में भेदभाव पर सीएम विजयन ने जताई हैरानी, कहा- करेंगे कार्रवाई

Wed, 20 Sep 2023 05:25 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 20 Sep 2023 05:25 AM IST
सार

केरल के देवस्वओम मंत्री के. राधाकृष्णन को पुजारियों ने मंदिर में मुख्य दीप प्रज्ज्वलित करने से रोक दिया था, क्योंकि वे एक दलित समुदाय से आते हैं।  

विज्ञापन
Kerala CM Vijayan condemned alleged caste discrimination faced by Devaswom Minister K Radhakrishnan at temple
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य के दलित मंत्री के. राधाकृष्णन के साथ मंदिर में भेदभाव पर हैरानी जताई। सीएम विजयन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राधाकृष्णन से बात करने के बाद इस दिशा में उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, हमारे राज्य में ऐसा कुछ होगा, विश्वास नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


बता दें, केरल के देवस्वओम मंत्री के. राधाकृष्णन को पुजारियों ने मंदिर में मुख्य दीप प्रज्ज्वलित करने से रोक दिया था, क्योंकि वे एक दलित समुदाय से आते हैं। इस घटना पर अनुसूचित जाति समुदाय से संबंध रखने वाले राधाकृष्णन ने कहा कि मंदिर के दो पुजारियों ने उन्हें वह ‘लौ’ सौंपने से इन्कार कर दिया, जो वे उद्घाटन के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर मुख्य दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए लाए थे। मंत्री ने आरोप लगाया कि इसके बजाय उन्होंने खुद मुख्य दीप प्रज्ज्वलित किया और उसके बाद, उन्होंने ‘लौ’ को जमीन पर रख दिया, ताकि मैं उठाकर दीप जलाऊं।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय समिति के सदस्य राधाकृष्णन ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। उन्होंने कहा, मैंने सोचा कि यह एक परंपरा का हिस्सा है और इससे छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। हालांकि मंत्री ने मंदिर के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन समाचार चैनलों ने कन्नूर जिले के पय्यानूर में एक मंदिर में नादपंडाल के हालिया उद्घाटन के दृश्य प्रसारित किए, जिसमें मंत्री ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित मंत्री से नहीं हुआ भेदभाव, रिवाज नहीं समझने से गलतफहमी...
राज्य के देवस्वओम मंत्री के राधाकृष्णन के साथ कथित तौर पर मंदिर में हुए भेदभाव पर अब पुजारियों के संगठन ने सफाई दी है। उसका कहना है कि उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया था। यह केवल एक गलतफहमी है और मंदिरों में किसी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। अखिल केरल थंथरी समाजम की राज्य समिति ने कहा कि मंदिर में एक रिवाज है, जो पुजारी 'देव पूजा' करते हैं, वे किसी को नहीं छूते। उन्होंने कहा कि इससे जाति का कोई लेना देना नहीं है। चाहे कोई ब्राह्मण हो या गैर-ब्राह्मण देव पूजा जब तक नहीं हो जाती, पुजारी किसी को भी नहीं छूते हैं। संघ ने कहा कि यह मामला आठ महीने पहले ही खत्म हो चुका है। इसे एक बार फिर से उठाने के पीछे कोई साजिश लगती है।

वहीं, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंदिर के पुजारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कहने के बाद दोनों पुजारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed