फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala cm pinarayi vijayan has hit out at Congress leader Rahul Gandhi

कई राज्यों में सत्ता चले जाने पर केरल के सीएम ने कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल, राहुल पर किया हमला

Mon, 01 Mar 2021 02:11 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 Mar 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Kerala cm pinarayi vijayan has hit out at Congress leader Rahul Gandhi
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी जैसे राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश में कांग्रेस से सत्ता चले जाने पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया।

विज्ञापन


विजयन ने यह भी जानना चाहा कि राहुल उन राज्यों में क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस का सीधा भाजपा से मुकाबला है।

विजयन ने सवाल किया कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता हैं। क्या वह उस राज्य में जा रहे हैं जहां कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है? उन्होंने गोवा, मणिपुर, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हाल ही में पुडुचेरी में क्या भूमिका निभाई?
विज्ञापन


उन्होंने प्रश्न किया कि वह इन राज्यों को लेकर चुप्प क्यो हैं? कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी उन स्थानों पर जाने से क्यों बच रहे हैं जहां उनकी पार्टी का भाजपा से सीधा मुकाबला है?
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयन ने गांधी को अच्छा अच्छा पर्यटक बताया और कटाक्ष किया कि उनकी केरल यात्रा से राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

कांग्रेस पार्टी ने कस ली कमर..
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं। अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस के वार रूम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात देने की तैयारी जारी है। 

भाजपा को देगी टक्कर..
पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को टक्कर देने की हरसंभव कोशिश कर रही है। चुनावी लड़ाई मजबूती से लड़ी जाए, इसके लिए वार रूम भी तैयार किए गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की ज्यादातर इमारतों पर अलग-अलग राज्यों के वार रूम, कांग्रेस मीडिया सेल, कांग्रेस आईटी सेल और चुनावी बैठकों के लिए व्यवस्था की गई है।  


कांग्रेस का वार रूम तैयार..
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में शामिल एक कांग्रेसी नेता ने बताया कि चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के वार रूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कार्यालय पर तैयारियां जारी हैं। इस कार्यालय में दो कॉन्फ्रेंस रूम, कुछ केबिन, एक कैन्टीन और कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के लिए एक विभाग में रणनीति बनाई जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed