{"_id":"6231d4778bd34700046729d9","slug":"kerala-cm-p-vijayan-spoke-about-ksu-leader-beaten-up-by-alleged-workers-of-sfi-in-thiruvananthapuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: मुख्यमंत्री विजयन बोले, केएसयू और एसएफआई के बीच टकराव हुआ था, घायलों का इलाज हो रहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: मुख्यमंत्री विजयन बोले, केएसयू और एसएफआई के बीच टकराव हुआ था, घायलों का इलाज हो रहा
Wed, 16 Mar 2022 05:43 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 16 Mar 2022 05:43 PM IST
सार
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने विधानसभा में मंगलवार की रात दो छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा पर बात की।
विज्ञापन
केएसयू की महिला नेता से मारपीट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कथित कार्यकर्ताओं ने केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) की महिला नेता व अन्य के साथ मारपीट कर दी थी। यह घटना त्रिवेंद्रम लॉ कॉलेज की है, जहां एसएफआई के सदस्यों ने केएसयू की इकाई अध्यक्ष सफना और छात्र संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि यह सही है कि केएसयू और एसएफआई के सदस्यों के बीच टकराव हुआ था। इस दौरान घायल हुए छात्रों का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि म्यूजियम पुलिस स्टेशन में एक मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि केएसयू और एसएफआई के छात्र घायल हुए थे।
विज्ञापन