{"_id":"680f22008f952b0cec0f6225","slug":"kerala-bomb-threat-was-received-at-the-chief-minister-office-and-the-cliff-house-cmo-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Bomb Threat: केरल में मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी; चप्पे-चप्पे की तलाशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Bomb Threat: केरल में मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी; चप्पे-चप्पे की तलाशी
Mon, 28 Apr 2025 12:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:06 PM IST
सार
तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, यह बाद में अफवाह निकली। एक ई-मेल भेजकर यह धमकी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि यह ई-मेल हवाई अड्डा प्रबंधक की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
Bomb Threat
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
केरल में एक फिर बम की धमकी का मामला सामने आया है। इस बार मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस में बम की धमकी मिली है। बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया है और दोनों ही जगह तलाश जारी है। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईमेल के जरिए मिली धमकी में राज्यपाल के आधिकारिक आवास राजभवन, मुख्यमंत्री के आवास क्लिफ हाउस और कोच्चि के नेदुंबसेरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने का दावा किया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य परिवहन आयुक्त को कथित तौर पर उनके ईमेल आईडी पर धमकी भरे संदेश मिले। पुलिस ने बताया कि सभी स्थानों और सचिवालय में भी विस्तृत निरीक्षण किया गया, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bomb Threat: तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए मिला संदेश
विज्ञापन
नेदुंबसेरी हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि उनके जनसंपर्क अधिकारी के आधिकारिक मेल आईडी पर हवाई अड्डे पर आरडीएक्स उपकरण लगाने का दावा करते हुए एक बम की धमकी वाला संदेश मिला। राज्य पुलिस और सीआईएसएफ कर्मियों ने हवाई अड्डे पर निरीक्षण किया। हवाई अड्डे के बयान में कहा गया है, 'सीआईएसएफ और राज्य पुलिस ने गहन जांच की। राज्य में उच्च न्यायालय और जिला कलेक्ट्रेट सहित प्रमुख संस्थानों को हाल के दिनों में इस तरह के कई फर्जी बम धमकी संदेश मिले थे।
इससे पहले तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, यह बाद में अफवाह निकली। एक ई-मेल भेजकर यह धमकी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि यह ई-मेल हवाई अड्डा प्रबंधक की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था, 'सूचना मिलते ही केरल पुलिस और सीआईएसएफ कर्मियों ने हवाई अड्डे और उसके परिसर की गहन जांच की थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बम की धमकी झूठी साबित हुई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन