{"_id":"5b7f1c9f42c7924675342a5b","slug":"kerala-blames-tamilnadu-for-flood-moves-to-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के लिए केरल ने तमिलनाडु को जिम्मेदार ठहराया, सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाढ़ के लिए केरल ने तमिलनाडु को जिम्मेदार ठहराया, सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kerala Flood
केरल सरकार ने राज्य में आई भीषण बाढ़ के लिए पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को जिम्मेदार बताया है। केरल सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि तमिलनाडु द्वारा मुल्लापेरियार बांध के जल स्तर को कम करने से इनकार करने के कारण यह त्रासदी हुई, जिसमें 373 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
सुपीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में केरल सरकार ने कहा कि मुल्लापेरियार बंाध से अचानक पानी छोड़ने के कारण यह आपदा आई। उसके बार-बार आग्रह करने के बावजूद तमिलनाडु ने बांध का जल स्तर 142 फीट से 139 फीट नहीं किया।
विज्ञापन
मालूम हो कि भले ही यह बांध केरल में हैं लेकिन इसका संचालन तमिलनाडु द्वारा किया जाता है। आज कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है।