फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala BJP Thiruvananthapuram district committee welcomes Union Minister Suresh Gopi news updates

Kerala: 'मेरे पिता का परिवार कांग्रेसी, मां ने जनसंघ...', भाजपा नेता सुरेश गोपी ने पार्टी बदलने की बताई वजह

Sun, 16 Jun 2024 04:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 16 Jun 2024 04:15 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया कहने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने दिवंगत नेता को देश में कांग्रेस पार्टी की मां कहा था। उन्होंने बताया कि उनकी टिप्पणियों का गलत तरीके से पेश किया गया है। 
 

विज्ञापन
Kerala BJP Thiruvananthapuram district committee welcomes Union Minister Suresh Gopi news updates
सुरेश गोपी - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

केरल में भाजपा तिरुवनंतपुरम जिला समिति ने केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का जिला समिति कार्यालय में स्वागत किया। सुरेश गोपी ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा वह एसएफआई में थे, लेकिन उनके शिफ्ट होने की वजह राजनीति नहीं है। यह केवल भावनात्मक है
विज्ञापन


 केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, "मेरे पिता का परिवार कांग्रेसी परिवार था। मेरी मां के परिवार ने केरल में जनसंघ के गठन तक काम किया। मैं एसएफआई में था, लेकिन मेरे शिफ्ट करने का कारण राजनीति नहीं था। यह भावनात्मक था। मैं अपना जीवन भावनात्मक रूप से जीऊंगा। जीवन के सभी वर्गों, जीवन के सभी क्षेत्रों, जीवन के सभी स्तरों के लिए स्वीकार्य है। मेरा वंश, मेरी परंपराएँ, सनातन धर्म की खुशबू है। मुझे इन सभी मूल्यवान गुणों का प्रदर्शन करना है। सिर्फ इसलिए कि इंदिरा गांधी कांग्रेसी हैं, और उनके क्रूर कृत्य के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने से मैं बच नहीं सकता। मैं उन्हें स्वतंत्रता के बाद से उनकी मृत्यु तक भारत का वास्तविक वास्तुकार कहता हूं।"
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया कहने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने दिवंगत नेता को देश में कांग्रेस पार्टी की मां कहा था। उन्होंने बताया कि उनकी टिप्पणियों का गलत तरीके से पेश किया गया है। 



सुरेश गोपी ने इंदिरा गांधी को कहा मदर ऑफ इंडिया
बता दें कि इससे पहले सुरेश गोपी ने पुन्कुन्नम में करुणाकरण के स्मारक 'मुरली मंदिरम' का दौरा किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' कहा। वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने करुणाकरण और मार्क्सवादी दिग्गज ई. के. नयनार को अपना 'राजनीतिक गुरु' भी बताया। मोदी 3.0 कैबिनेट में सुरेश गोपी को पर्यटन मंत्रालय और पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

त्रिशूर लोकसभा सीट से सांसद बने सुरेश गोपी ने करुणाकरण के बेटे और कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन को हराया था। त्रिशूर लोकसभा सीट से जीत और केरल में भाजपा का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी ने कांग्रेस और सीपीआई उम्मीदवारों को हराया था। केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट के चुनाव परिणामों की बात करें तो त्रिशूर में भाजपा के प्रत्याशी सुरेश गोपी को 4 लाख 12 हजार 338 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सीपीआई उम्मीदवार वी.एस सुनीलकुमार को 3 लाख 37 हजार 652 वोट मिले थे। इस तरह से सुरेश गोपी ने सीपीआई उम्मीदवार को 74 हजार 686 वोटों से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed